search

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे बरसाना, श्रीमद्भागवत कथा का करेंगे रसपान

Chikheang 2025-11-27 02:15:49 views 1255
  

बरसाना में हेलीपैड से राधारानी मंदिर जाते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।



जागरण संवाददाता, मथुरा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार दोपहर बरसाना पहुंचे हैं। वे यहां राधारानी मंदिर में दर्शन करने के बाद माता जी गोशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

माताजी गोशाला में किया जा रहा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। प्रवक्ता रमेश भाई ओझा कथा का रसपान करा रहे हैं। इसी कथा को सुनने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर करीब 12 बजे बरसाना पहुंचे।

यहां बनाए गए हेलीपैड पर उनका स्थानीय भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। हेलीपैड से वे सीधे लाडलीजी के दर्शन करने के लिए गए। कड़े सुरक्षा घेरे में मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री को सेवायतों ने प्रसादी भेंट की।

इस दौरान आम श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर रोक दिया गया। मंदिर से केंद्रीय मंत्री दोपहर बाद कथास्थल पर पहुंचेंगे। शाम को वे स्थानीय नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167931