search

Varanasi Weather Today: पहुंचने लगी बर्फीली पछुआ, आज से गिरना शुरू होगा तापमान

deltin33 2025-11-27 02:08:49 views 1249
  

प्रदेश में तेजी से बदल रहा मौसम। जागरण  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने तथा पिछले पांच दिनों से हवा में परिवर्तन के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी थी। पांच दिनों में तापमान लगभ तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था तथा सामान्य से ऊपर पहुंचने लगा था। अब सोमवार से एक बार पुन: ठंडी एवं शुष्क उत्तरी पश्चिमी हवा के बनारस तक पहुंचने की संभावना है, इससे तापमान में गिरावट आरंभ हो जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों में 2-3°C की क्रमिक गिरावट आ सकती है। इससे एक बार फिर ठंड में क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने के साथ कहीं-कहीं इसके घना कोहरा भी पड़ सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि घना कोहरा दिन चढ़ने के साथ छट जाएगा फिर भी दिन में कुछ धुंध बनी रह सकती हे। प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र से होते हुए शनिवार की दिन में आजमगढ़ तक पछुआ हवा पहुंच चुकी थी जो रात में पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों तक अपना प्रभाव दिखाने लगी थी।

यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन कराने के नाम पर ठगी, तीन पर दर्ज हुई FIR

इसकी वजह से लखनऊ से आजमगढ़ तक हल्का कोहरा बना रहा और दृश्यता 800 मीटर तक पहुंच गई थी। बनारस में शनिवार तक पुरुवा का प्रभाव कम होना शुरू होने से लंका क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि दर्ज की गई, इससे तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जबकि अन्य क्षेत्रों मे तापमान स्थिर बना रहा। बाबतपुर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और हर ओर तापमान सामान्य से अधिक बना रहा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476821