search

RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप-डी की नई एग्जाम डेट जारी, अब इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

deltin33 2025-11-27 01:46:58 views 641
  

RRB Group D Exam Date 2025: अब इस दिन होगी परीक्षा।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि के अनुसार अब आरआरबी की ओर से ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर, 2025 से किया जाएगा। बता दें, इससे पहले यह परीक्षा 17 नवंबर से 31 दिसंबर, 2025 के बीच आयोजित कराई जानी थी। लेकिन आरआरबी ने अब परीक्षा तिथियों में बदलाव कर दिया है। नई परीक्षा तिथि के अनुसार अब आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर से किया जाएगा। इसके अलावा, आरआरबी ग्रुप-डी की परीक्षा में शामिल होने के लिए देशभर के लगभग 1.08 करोड़ युवाओं ने पंजीकरण किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नई एग्जाम डेट

आरआरबी की नई आधिकारिक अधिसूचना के तहत आरआरबी ग्रुप-डी की लिखित परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर, 2025 से लेकर 16 जनवरी, 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।  
कल से डाउनलोड कर सकेंगे सिटी स्लिप

आरआरबी द्वारा जारी की गई नई अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार कल यानी 19 नवंबर से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा, आरआरबी की ओर से परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।  

  

  

यह भी पढ़ें: BPSC 71 Result 2025: कभी भी जारी हो सकता है प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, यहां से कर सकेंगे चेक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476866