नई दिल्ली। 18 नवंबर, मंगलवार को सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) में जबरदस्त गिरावट आई है। अक्सर ये देखा गया है कि चांदी में गिरावट हो या तेजी, वे सोने के मुकाबले ज्यादा ही रहती है। मसलन दोपहर 3.40 बजे चांदी में 1362 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। वहीं सोने में केवल 1035 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सुबह 10 बजे के करीब जहां सोने में 1800 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरावट थी। वहीं चांदी 3000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा लुढ़क चुकी थी। अगर दोनों की कीमतों के बीच गिरावट का अंतर देखें तो ये 1200 रुपये होता है।
लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है, आइए कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया से समझते हैं।
यह भी पढ़ें:- Gold Price Today: बाप रे! सोने में ताबड़तोड़ गिरावट, चांदी में भी आई कमी; कितना हुआ अब 24 कैरेट का दाम?
चांदी में सोने से आगे क्यों…?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि सोने और चांदी का रेश्यो इस वक्त 80 फीसदी चल रहा है। ये रेश्यो जितना नीचे जाएगा, उतना ही चांदी में बढ़ोतरी या गिरावट सोने से ज्यादा होगी। अगर ये रेश्यो बढ़ता है तो ऐसे में चांदी में सोने के मुकाबले गिरावट या तेजी कम होगी।
रेश्यो ऊपर जाने पर लोगों को अस्थिरता दिखती है, जिसकी वजह से लोग सोना खरीदने लगते हैं।
आपके शहर में क्या है सोने और चांदी का भाव?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत | | पटना | ₹121,380 | ₹151,810 | | जयपुर | ₹121,430 | ₹152,090 | | कानपुर | ₹121,470 | ₹152,150 | | लखनऊ | ₹121,470 | ₹152,150 | | भोपाल | ₹121,570 | ₹152,100 | | इंदौर | ₹121,570 | ₹152,100 | | चंडीगढ़ | ₹121,440 | ₹151,940 | | रायपुर | ₹121,390 | ₹151,880 |
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार 18 नवंबर को पटना में सोने का भाव सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 121,380 रुपये है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 121,570 रुपये है।
अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी का भाव सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी 151,810 रुपये में मिल रही है। इसके अलावा कानपुर और लखनऊ में चांदी की कीमत सबसे अधिक है। यहां 1 किलो चांदी 152,150 रुपये की है। |