search

चलती गाड़ी की छत पर खड़े होकर किया डांस, खिड़की में लटककर स्टंट...वीडियो वायरल

Chikheang 2025-11-27 01:41:55 views 1255
  

परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कार पर स्टंट करते युवक। जागरण



जागरण संवाददाता, मेरठ। चलती गाड़ी की छत पर खड़े होकर डांस करने और खिड़की में लटककर स्टंट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ।

वीडियो में काले रंग की स्कार्पियो और थार बराबर में चलती दिख रही है। थार की छत पर एक युवक बैठा है और दो युवक खड़े होकर डांस कर रहे है। वहीं, इनके पीछे लाइन से 3-4 गाड़ियां चल रही हैं। इन गाड़ियों में कुछ युवक खिड़की से लटककर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। एक गाड़ी फूलों से सजी है, जिससे लग रहा है कि ये सभी गाड़ी सवार किसी शादी समारोह में जा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गाड़ियों में हूटर भी बज रहे है। गाड़ी की छत पर युवकों का डांस और स्टंट देखने के लिए रास्ते पर कुछ लोग खड़े दिख रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। जांच में वीडियो परतापुर थानाक्षेत्र के सोलाना गांव का पाया गया। थाना प्रभारी सतवीर सिंह अत्री का कहना है कि वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167794