search

हथीन में एवीटी और इनामी बदमाश रहीस कोटिया के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल शातिर गिरफ्तार

cy520520 2026-1-16 20:56:44 views 637
  

आरोपित पर गोकशी, हत्या के प्रयास सहित कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।  



जागरण संवाददाता, पलवल। हथीन क्षेत्र में शुक्रवार रात एवीटी (Anti Vehicle Theft) हथीन और इनामी बदमाश रहीस कोटिया के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एवीटी प्रभारी दीपक गुलिया के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को काबू में किया। जानकारी के अनुसार रहीस कोटिया लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपित पर गोकशी, हत्या के प्रयास सहित कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में कार्रवाई की। इस दौरान बदमाश को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164094