deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

वोटर सूची पुनरीक्षण: ग्रामीणों को गणना प्रपत्र भरने में कठिनाई, बीएलओ देंगे प्रक्रिया की जानकारी

LHC0088 2025-11-27 01:32:49 views 506

  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, डिडौली/अमरोहा। जनपद में गत चार नवंबर से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। जिसके तहत बूथ लेबल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र सौंप रहे हैं और उनको भरवाकर देने का अनुरोध कर रहे हैं। इस तरह जिले में करीब 13 लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन होना है। ग्रामीण क्षेत्र में गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं या नहीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोगों के सामने क्या-क्या परेशानियां आ रही हैं, इसकी हकीकत जानने के लिए दैनिक जागरण टीम ने शुक्रवार को कुछ बूथों की पड़ताल की। इसमें बीएलओ ग्रामीणों को गणना प्रपत्र वितरित करते हुए मिले लेकिन, ग्रामीण उनको भरने में असमर्थ दिखे। डेमो के बाद भी प्रपत्र को भरने की प्रक्र‍िया ग्रामीणों से पूरी नहीं हो पा रही है। वर्ष 2003 की आईडी लेने के लिए लोग उस गांव में पहुंच रहे हैं, जिससे सालों पहले चले गए।

पूर्वाह्न 11 बजे टीम जोया ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नीलीखेड़ी के बूथ संख्या 308 पर पहुंची। यहां बीएलओ विपिन कुमार ग्रामीणों को गणना प्रपत्र बांटते हुए मिले। पूछने पर उन्होंने बताया कि 1270 ग्रामीणों को गणना प्रपत्र बांटे गए हैं। डेमो के जरिए लोगों को प्रपत्र भरने का तरीका समझाया गया है। अभी किसी ने जमा नहीं किया है। इसके बाद टीम 11:30 बजे इसी गांव के बूथ नंबर 309 पर पहुंची।

बीएलओ निशात अंजुम प्रपत्र बांटते हुए मिलीं। कहा कि 1023 प्रपत्र बांट दिए गए हैं। 15 नवंबर तक वितरित हाेने हैं। कुछ लोगों ने प्रपत्र भरकर दिए हैं। जो नहीं भर पा रहे हैं, उनको बताया जा रहा है। इसके बाद टीम 12:00 बजे क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढकिया चमन के बूथ संख्या 307 पर पहुंची। यहां पर बीएलओ जयपाल सिंह ग्रामीणों को गणना प्रपत्र बांटते मिले। उन्होंने बताया कि 1075 गणना प्रपत्र बांट दिए हैं। अब उनको लेने का कार्य शुरू होगा।

  

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव : दिसंबर में 576 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का होगा प्रकाशन, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
126219
Random