search

बांकेबिहारी मंदिर में अचानक गेट नंबर 2 से हुई किसी की एंट्री, ठाकुरजी के दर्शन छोड़ श्रद्धालुओं लेने लगे सेल्फी

cy520520 2025-11-27 01:29:59 views 1252
  



संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी के आंगन में शुक्रवार शाम सामान्य रूप से श्रद्धालु आराध्य के दर्शन कर रहे थे। इसी बीच अचानक पुलिस के सुरक्षाघेरे में गेट नंबर दो से फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने प्रवेश किया तो ठाकुरजी के दर्शन छोड़ श्रद्धालुओं ने शिल्पा शेट्टी का रुख कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अभिनेत्री को मंदिर के वीआइपी कटहरे तक पहुंचाया। जहां शिल्पा शेट्टी ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और राधे, राधे के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंची थीं।

दिन में आचार्य धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा में शामिल होने के बाद शिल्पा शेट्टी बांकेबिहारी के दर्शन को पहुंचीं तो पुलिस ने मंदिर के गेट संख्या दो से वीआइपी कटहरे तक प्रांगण को खाली करवा दिया। जैसे ही शिल्पा शेट्टी मंदिर के अंदर पहुंचीं तो श्रद्धालुओं में उनके समीप पहुंचने की होड़ लग गई। ये देख सीओ सदर संदीप सिंह ने फोर्स को इशारा करके श्रद्धालुओं को रोकने के निर्देश दिए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163302