cy520520 • 2025-11-27 01:29:56 • views 969
सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन रात का पारा तेजी से गिर रहा है। जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। खासकर पहाड़ों में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है।
अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पारा पांच डग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हालांकि, फिलहाल दिन में तेज धूप खिलने से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
देहरादून में शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि, सुबह-शाम पारे में तेजी से गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है। दून का अधिकतम तापमान न्यूनतम से लगभग तीन गुना बना हुआ है। दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया जा रहा है।
तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण तबीयत नासाज होने का भी खतरा बढ़ गया है। खासकर बच्चे और बुजुर्गों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा पहाड़ों में रात को पाला पड़ने से सड़कों पर चाहन चलाना भी खतरनाक हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान भी सामान्य से आसपास रहने का अनुमान है। पहाड़ों में रात को पाला गिरने और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | | देहरादून | 27.5 | 9.5 | | ऊधमसिंह नगर | 27.6 | 7.6 | | मुक्तेश्वर | 17.1 | 4.8 | | नई टिहरी | 19.4 | 5.2 |
यह भी पढ़ें- सर्दियों के इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बिगाड़ रही है सेहत, चिकित्सकों की सलाह को बिल्कुल न करें इग्नोर
यह भी पढ़ें- ठंड में हल्की एक्सरसाइज से बनाए रखें स्वस्थ जीवन और शरीर का संतुलन, हृदय-फेफड़े करें मजबूत |
|