search

सरकार को घेरने की बड़ी तैयारी कर रही कांग्रेस, सोनिया गांधी के आवास पर बनाई शीत सत्र की रणनीति

deltin33 2025-12-1 06:36:48 views 1264
  

सोनिया गांधी के आवास बैठक कर कांग्रेस नेताओं ने बनाई शीत सत्र की रणनीति (फोटो- पीटीआई)



पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने रविवार शाम पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर बैठक की और सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीत सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। बैठक में पार्टी नेताओं ने चुनाव सुधारों पर चर्चा की मांग उठाने का फैसला किया, जिसमें एसआइआर शामिल होगा।

राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि विपक्षी नेता सोमवार सुबह 10 बजे राज्यसभा में नेता विपक्ष खरगे के कार्यालय में मिलेंगे और अपनी संयुक्त रणनीति बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि एक सर्वदलीय बैठक हुई और फिर राज्यसभा की कार्यमंत्रणा समिति की भी बैठक हुई। पूरे विपक्ष के विचारों को सुनने के बाद संसदीय कार्य मंत्री ने संकेत दिया है कि चुनाव सुधारों पर चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, संघीय ढांचे से छेड़छाड़, राजधानी में प्रदूषण और विपक्ष शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार जैसे मुद्दों प भी चर्चा होनी चाहिए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477549