search

बांग्लादेशी तस्करों का बीएसएफ जवानों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर ढेर

LHC0088 2025-12-1 06:36:47 views 719
  

बांग्लादेशी तस्करों का बीएसएफ जवानों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर ढेर



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल के नदिया जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार रात बांग्लादेशी तस्करों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ में बांग्लादेशी तस्करों ने जवानों पर जानलेवा हमला कर तस्करी का प्रयास किया, जिसे बीएसएफ ने विफल कर दिया। इस दौरान आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ की गोली से एक बांग्लादेशी तस्कर ढेर हो गया।

बल के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के प्रवक्ता ने रविवार को एक बयान में बताया कि यह घटना 32वीं वाहिनी की सीमा चौकी मतियारी इलाके में हुई।

अन्य तस्कर वापस बांग्लादेश की ओर भाग निकले। मौके से एक कटर, चार धारदार हथियार, प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सीरप की 96 बोतलें और दो विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। बीएसएफ ने स्थानीय थाने में घटना की एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166502