search

उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में अब आने लगी है तेजी से गिरावट, सुबह-शाम कंपकपाने वाली ठंड की जा रही है महसूस

deltin33 2025-11-27 01:14:06 views 1225
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में अब तेजी से गिरावट आने लगी है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम पारा सामान्य या उससे कम पहुंच गया है, जिससे रातें सर्द हो गई हैं।
मौसम बना रहेगा शुष्क

खासकर पहाड़ों में सुबह-शाम कंपकंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।
दिनभर खिली रही धूप

देहरादून में मंगलवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। हालांकि, शाम को पारे में तेजी से गिरावट आने से ठंडक महसूस की गई। वहीं, दून का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंचने से रात को ठिठुरन बढ़ गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बढ़ाने लगी दुश्वारियां

इसके साथ ही पाला भी दुश्वारियां बढ़ाने लगा है। लंबे समय से देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।
पारे में तेजी से गिरावट

हालांकि, रात के पारे में अब तेजी से गिरावट आने लगी है। पहाड़ों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकार्ड किया जा रहा है।
सुबह-शाम ठिठुरन

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। लेकिन, दिन और रात के पारे में अंतर बढ़ सकता है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने का अनुमान है।
शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
देहरादून28.411.8
ऊधमसिंह नगर27.49.6
मुक्तेश्वर19.85.8
नई टिहरी19.86.2
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476980