search

गांव का रास्ता रोक कर बैठ गया अजगर, ग्रामीणों से नहीं बनी बात तो बुलानी पड़ी पुलिस

LHC0088 2025-11-27 00:37:22 views 794
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



संवाद सूत्र, जागरण, सुरीर (मथुरा)। गांव भालई के समीप गंग नहर के किनारे अजगर ने मंगलवार रात रास्ता रोक रखा था। डरे सहमे राहगीरों ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस कर्मियों ने अजगर को जंगल में छुड़वा कर रास्ता खुलवा दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार रात एक अजगर नहर के रास्ता में आ गया था। वहां होकर निकल रहे बाइक सवार राहगीर रास्ता में अजगर को देख ठिठक गए। काफी देर के बाद भी अजगर रास्ता से नहीं हटा तो, राहगीरों ने 112 पर फोन कर दिया।

सूचना पर पुलिस पीआरवी 1937 पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को उठवा कर नजदीक जंगल में छुड़वा दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165795