search

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपराधिक वारदात अंजाम देने से पहले पकड़े दो बदमाश; पूछताछ जारी

cy520520 2025-10-3 15:06:08 views 1248
  आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने से पहले आरोपी पकड़े गए।





जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मॉडल टाउन और मुखर्जी नगर पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो क्षेत्र में आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले थे। इससे पहले पुलिस को इसके मंसूबे की जानकारी मिल गई। इनके कब्जे से एक पिस्टल, चार कारतूस, एक मैगजीन, एक चाकू और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस जांच में पता चला कि दोनों बदमाश 23 आपराधिक मामले लूट, झपटमारी, चोरी, शस्त्र अधिनियम में संलिप्त पाए गए हैं। इनमें से एक आरोपित रिशभ उर्फ चिराग जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र का घोषित बदमाश है। दूसरे आरोपित की पहचान राजेश ओबेराय के रूप में हुई है।



उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 29 सितंबर की रात 02:00 बजे जीटीके रोड स्थित त्रिपोलिया गेट के पास गश्त के दौरान माडल टाउन पुलिस टीम को एक एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर आरोपित की पहचान राजेश ओबेराय के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर एक पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं, 29 सितंबर की रात 10:10 बजे मुखर्जी नगर स्थित बत्रा बंध क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखर्जी नगर पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से मोटरसाइकिल चलाते देखा। रोकने का इशारा करने पर उसने भागने लगा, टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।



आरोपित की पहचान रिशभ उर्फ चिराग के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। इन दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737