deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

आजम खान और इरफान सोलंकी की रिहाई पर भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान, कहा- देश में कानून का राज कायम

LHC0088 2025-10-3 14:05:54 views 424

  बाहर भी: फोटो: आजम-इरफान रिहा हुए हैं दोषमुक्त नहीं: भूपेन्द्र सिंह चौधरी





जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी रिहा हुए हैं। दोषमुक्त नहीं हुए हैं। दोनों फिलहाल जमानत पर हैं। देश में कानून का राज कायम है। हम अदालत के निर्णय का सम्मान करते हैं। आगे अदालतें जो निर्णय करेंगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुरुवार को वह लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। बरेली में आइ लव मुहम्मद को लेकर हुए बवाल पर कहा कि सरकार माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।



एजेंसियां सक्रिय हैं ताकि कोई प्रदेश का माहौल बिगाड़ न सके। ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पिछली सरकारें ऐसे लोगों का संरक्षण करती थीं। इसलिए माहौल हमेशा खराब होता था। अब ऐसा नहीं होगा।

शहर में स्थापित डांडी यात्रा स्मारक का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्मारक महात्मा गांधी की अहिंसा और सत्याग्रह की प्रेरणा को जीवित रखेगा। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का देश कभी नहीं भूल सकता। मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।



राष्ट्रपिता ने जिस रामराज की कल्पना की थी, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उसी मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। स्वच्छता और विकास की दिशा में देश और प्रदेश निरंतर अग्रसर हैं और यही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 साल पूरे होने पर प्रशंसा की।

कहा कि संघ देश और समाज के निर्माण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहा है। समाज और व्यक्ति निर्माण के लिए स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देता हूं। भारत को विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने का संकल्प में आरएसएस की अहम भूमिका है। आरएसएस के संकल्प की वजह से ही भारत विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है।



भाजपा संगठन के चुनाव प्रक्रिया पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में अध्यक्ष किसी परिवार से नहीं चुनना है। अब तक 23 जिलों के अध्यक्ष तय हो चुके हैं और 38 शेष हैं। हम जल्द ही अपनी चुनाव प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
66278