deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Hero Xtreme 160R 4V क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च, नई LED लाइटिंग और डिजिटल कलर डिस्प्ले समेत मिले 4 नए फीचर्स

cy520520 2025-11-26 22:07:31 views 327

  

2026 Hero Xtreme 160R 4V कॉम्बैट एडिशन भारत में लॉन्च।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में Hero Xtreme 160R 4V के कॉम्बैट एडिशन को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे क्रूज कंट्रोल समेत कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया है। नए अपडेट मिलने के बाद यह अब देश की सबसे फीचर-लोडेड 160cc मोटरसाइकिलों में शामिल हो गई है। आइए विस्तार में जानते है कि इसे किन नए फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कितनी है कीमत?

2026 Hero Xtreme 160R 4V को 1,34,100 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे चार नए कलर ऑप्शन में लेकर आया गया है, जो नियॉन शूटिंग स्टार, मैट स्लेट ब्लैक, केवलर ब्राउन और कॉम्बैट एडिशन (मैट शैडो ग्रे) है। नई 2026 Hero Xtreme 160R 4V पूरी तरह फीचर-लोडेड पावर-पैक्ड 160cc बाइक बन गई है। नए राइड मोड्स, क्रूज़ कंट्रोल, नई LED लाइटिंग और डिजिटल कलर डिस्प्ले इसे अपने कम्पटीटर्स के मुकाबले काफी आगे रखता है।
स्पेसिफिकेशन
2026 Hero Xtreme 160R 4V के फीचर्स
   
   
   
   इंजन टाइप
   163.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड
   
   
   मैक्स पावर
   16.9 bhp
   
   
   मैक्स टॉर्क
   14.6 Nm
   
   
   गियरबॉक्स
   5-स्पीड
   
   
   थ्रॉटल सिस्टम
   इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल (Ride-by-Wire)
   
   
   राइड मोड्स
   Rain, Road, Sport
   
   
   क्रूज़ कंट्रोल
   नया फीचर
   
   
   इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
   नया कलर LCD, ब्लूटूथ, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
   
   
   सस्पेंशन (फ्रंट)
   USD फोर्क (गोल्ड फिनिश)
   
   
   सस्पेंशन (रियर)
   मोनो-शॉक (रेड फिनिश)
   
   
   सीट टाइप
   सिंगल-पीस सीट (दोनों वैरिएंट में)
   
   
   कलर ऑप्शंस
   नियॉन शूटिंग स्टार, मैट स्लेट ब्लैक, केवलर ब्राउन, कॉम्बैट एडिशन (मैट शैडो ग्रे + नियॉन येलो)
   
   
   कीमत
   ₹1.34 लाख (Ex-showroom)
   
   
     
     
   



2026 Hero Xtreme 160R 4Vका डिजाइन

  • इसे नया फ्रंट फेसिया दिया गया है, जो कि Xtreme 250R के LED हेडलैंप सेटअप से प्रेरित है। इससे बाइक का फ्रंट अब और भी ज्यादा स्पोर्टी और दमदार दिखता है। साथ ही मल्टी-लेयर्ड, स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, मस्कुलर टैंक श्राउड्स भी मिलता है। इसके Combat Edition में शैडो ग्रे कलर और नीऑन येलो हाइलाइट्स दी गई है।  
  • इसके अलावा, फ्रंट में गोल्डन USD फोर्क, रियर में रेड मोनो-शॉक, फ्यूल टैंक, साइड पैनल और बेली पैन पर नए ग्राफिक्स, स्टैंडर्ड और क्रूज़ कंट्रोल दोनों वैरिएंट में सिंपल सिंगल-पीस सीट मिलती है।

2026 Hero Xtreme 160R 4V के नए फीचर्स

  • 2026 मॉडल में सबसे बड़े बदलाव इसके फीचर पैकेज में हैं। इसमें राइड बाई वायर इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल दिया गया है, जिसमें क्रूज कंट्रोल और तीन राइड मोड्स Rain, Road और Sport को दिया गया है।  
  • इसे नया कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और रियल-टाइम इंफॉर्मेशन की जानकारी मिलती है। इसमें क्रूज कंट्रोल और अपडेटेड डिजिटल क्लस्टर को ऑपरेट करने के लिए नया स्विचगियर भी दिया गया है।

2026 Hero Xtreme 160R 4V का इंजन

मैकेनिकल तौर पर बाइक में कोई बदलाव नहीं है। इसमें पहले की तरह ही 163.2cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 16.9 bhp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
124434