search

दिल्ली यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट 2025: 8 अक्टूबर को होगा जॉब फेयर, इस तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

deltin33 2025-10-3 04:36:16 views 1284
  दिल्ली यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट 2025: 8 अक्टूबर को होगा जॉब फेयर।





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए नौकरी और इंटर्नशिप पाने का बड़ा अवसर आने वाला है। विश्वविद्यालय का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल, डीन ऑफ स्टूडेंट्स’ वेलफेयर के तहत, 8 अक्टूबर 2025 को जॉब फेयर का आयोजन करेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह कार्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर के मल्टीपरपज हॉल, इंडोर स्टेडियम और गेट नंबर 2 पर होगा। फेयर में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर पर पढ़ रहे छात्र-छात्राएं तथा विश्वविद्यालय से पासआउट छात्र भाग ले सकेंगे।



हालांकि, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के छात्र इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

आवेदन करने के लिए छात्रों को गूगल फॉर्म भरना होगा, जिसमें नाम, ईमेल, फोन नंबर, सामाजिक वर्ग, लिंग, कोर्स, कॉलेज और विभाग, विश्वविद्यालय एनरोलमेंट नंबर, सेमेस्टर, पासिंग ईयर, सीजीपीए, यूनिवर्सिटी आईडी कार्ड (पीडीएफ) और रिज्यूमे (पीडीएफ) जमा करना अनिवार्य होगा।



प्लेसमेंट और जॉब प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट placement.du.ac.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी प्रश्न के लिए placement@du.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।

इस बीच शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2025 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों की स्थिति में फेरबदल हुआ है।

हिंदू कॉलेज ने लगातार दूसरी बार पहला स्थान हासिल किया, मिरांडा हाउस दूसरे स्थान पर रहा, जबकि हंसराज कॉलेज और किरोरी मल कॉलेज पहली बार टॉप-5 में पहुंचे।



यह भी पढ़ें- AIIMS ने की बच्चों को फिजियोथेरेपी पढ़ाने की सिफारिश, मोबाइल की लत और गलत पोस्चर से बिगड़ रही सेहत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521