search

अंतरिक्षयात्रियों की अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी के लिए चीन ने भेजा यान, साथ भेजा खाने का सामान

LHC0088 2025-11-26 08:36:17 views 1024
  

अंतरिक्षयात्रियों की अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी के लिए चीन ने भेजा यान



पीटीआई, बीजिंग। चीन ने अंतरिक्षयात्रियों की अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी में मदद के लिए मंगलवार को शेनझोउ-22 अंतरिक्षयान भेजा।

चीन के मानव अंतरिक्ष एजेंसी (सीएमएसए) ने बताया कि बिना चालक वाला शेनझोउ-22 अंतरिक्षयान अपने साथ भोजन, चिकित्सा उपकरण, फल और सब्जियों के साथ ही शेनझोउ-20 अंतरिक्षयान की क्षतिग्रस्त विंडो ठीक करने के लिए उपकरण ले गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शेनझोउ-22 को चीन के जिउक्वान सेटेलाइट लांच सेंटर से लांग मार्च-2एफ वाई 22 कैरियर राकेट से लांच किया गया। लांच के लगभग 10 मिनट बाद, शेनझोउ-22 रॉकेट से अलग हो गया और अपनी तय कक्षा में चला गया और बाद में स्पेस स्टेशन से डाक हो गया।

शेनझोउ-20 अंतरिक्ष मलबे से क्षतिग्रस्त हो गया है। शेनझोउ-22 तीन अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी में मदद करेगा। अंतरिक्षयात्री अप्रैल में लौटने वाले हैं। चीन का शेनझोउ-20 अंतरिक्षयान मलबे से टकरा गया था, जिससे विंडो को नुकसान पहुंचा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166026