search

नारनौल में टायर फटने से पिकअप पलटी, 10 महिला समेत 16 घायल; शोक जताकर लौट रहे थे लोग

LHC0088 2025-12-18 19:07:07 views 993
  

अस्पताल में भर्ती घायल महिलाएं। फोटो- जागरण  



जागरण संवाददाता, नारनौल। नेशनल हाईवे नंबर 148 बी पर गांव नीरपुर के पास बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शोक जताकर लौट रहे महिला-पुरुषों से भरी एक पिकअप गाड़ी का टायर फटने से वाहन पलट गया। हादसे में 16 लोग घायल हो गए, जिनमें 10 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 10 घायलों का उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव श्योपुरा निवासी सुधा नामक महिला के पति का निधन हो गया था। सुधा की शादी बहरोड़ क्षेत्र के गांव निहालपुरा में हुई है। इसी के चलते श्योपुरा गांव से करीब 30 महिला पुरुष शोक जताने के लिए निहालपुरा गए थे। शोक कार्यक्रम के बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सभी लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे।

जब पिकअप गांव भूषण शोभापुर के कट से नेशनल हाईवे नंबर 148 बी पर चढ़ी, उस समय चालक वाहन को सर्विस लेन पर चला रहा था। होटल पटीकरा के पास स्थित होटल प्रिंस के नजदीक अचानक गाड़ी का टायर फट गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन खुला होने के कारण कई लोग नीचे दब गए और कुछ उछलकर बाहर गिर पड़े।

  

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गाड़ी में दबे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को नागरिक अस्पताल और निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

नागरिक अस्पताल में जिन घायलों का उपचार चल रहा है, उनमें गांव श्योपुरा निवासी 50 वर्षीय कृपा देवी, 28 वर्षीय प्रियंका, 38 वर्षीय निर्मला, 70 वर्षीय मदनलाल, 40 वर्षीय कमलेश, 61 वर्षीय वेदप्रकाश, 70 वर्षीय घीसाराम, 54 वर्षीय बिजेंद्र, 55 वर्षीय संतोष और 50 वर्षीय निहाल सिंह शामिल हैं।

निजी अस्पताल में मुकेश देवी, कविता देवी, शारदा देवी, नित्यानंद और संतोष को भर्ती कराया गया है। इनमें संतोष की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में पिकअप चालक ढाणी भालोठ का उप सरपंच महीपाल भी घायल हुआ है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138