Forgot password?
 Register now
deltin51

Gold Price Today: करवा चौथ से पहले गिर गए सोने के भाव, चांदी भी पड़ी फीकी, आपके शहर में कितना हुआ दाम?

LHC0088 2025-10-9 18:06:17 views 718

  



नई दिल्ली। बीते दिनों सोना (Gold Price Today) और चांदी आए दिन नया रिकॉर्ड बना रहे थे। लेकिन आज कई दिनों बाद सोने और चांदी में गिरावट आई है। करवा चौथ से पहले आम आदमी को बड़ी राहत मिली। सोने से ज्यादा गिरावट चांदी (Silver Price Today) में देखी गई है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कल 8 अक्टूबर को सोने ने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया। इसकी कीमत 1,22,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गई। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने ने 4000 डॉलर पार किया था। लेकिन आज सोने में तोड़ी राहत देने को मिली है।  
Gold Price Today: क्या है सोने का भाव?

8 अक्टूबर को एमसीएक्स में सुबह 10 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने की कीमत 123,093 रुपये दर्ज की गई है। इसमें 116 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 122,111 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 123,197 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।  
Silver Price Today: क्या है चांदी की कीमत?

सुबह 10.10 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 148,680 रुपये चल रहा है। इसमें 1175 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 143900 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 148,750 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।   

(ये स्टोरी अपडेट हो रही है)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

6912

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
20970
Random