मुख्य सचिव की कुर्सी संभालने के बाद मुख्यमंत्री से मिले संजय गुप्ता।
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Chief Secretary, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने के बाद वर्ष, 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सरकारी आवास ओक ओवर में मुलाकात की। मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त दायित्व संभालने के बाद उनकी मुख्यमंत्री के साथ यह शिष्टाचार भेंट थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जानकारी के अनुसार उन्होंने इस दौरान प्रशासनिक मामलों को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की। इसमें आगामी समय में प्रशासनिक फेरबदल किए जाने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। प्रशासन में यह फेरबदल व्यापक स्तर पर हो सकता है।
इसमें उच्च प्रशासनिक स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों दायित्व सौंपे जाने के अलावा आगामी पंचायती राज एवं स्थानीय शहरी निकायों के चुनाव को ध्यान में रखते हुए एसडीएस के तबादले भी हो सकते हैं।
संजय गुप्ता के पास टीसीपी और हाउसिंग विभाग भी
संजय गुप्ता के पास इस समय मुख्य सचिव के अतिरिक्त दायित्व के अलावा टीसीपी और हाउसिंग जैसे विभाग भी रहेंगे। ऐसा संभव है कि प्रशासनिक फेरबदल होने के बाद वह इस दायित्व से मुक्त हो जाएं।Deccan Gold mines ltd, indias biggest gold mining company, Kyrgyzstan Altyn Tor, gold mining and exploration, Deccan Gold mines share price, gold mining and exploration company
प्रदेश में पहली बार मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार
हिमाचल में पहली बार मुख्य सचिव का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। इससे पहले इस पद पर नियमित ही नियुक्ति होती रही है। पिछली भाजपा सरकार तथा वर्तमान कांग्रेस सरकार ने वरीयता सूची में अव्वल होने के बावजूद अधिकारियों को मुख्य सचिव पद की कुर्सी नहीं सौंपी थी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय, 70% अफसर बदलेंगे, CM ने दिया है स्पष्ट संदेश
कुलदीप कुमार भी मुख्यमंत्री से मिले
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.11 लाख रुपए का चेक भेंट किया। इस अवसर पर आयोग के सदस्य विजय डोगरा और दिग्विजय मल्होत्रा भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश की आपदा से उबरने में मदद करेगा विश्व बैंक, विभाग कर रहे मांग का आकलन; मिल सकती है इतनी राशि
 |