search

नोएडा में तेज रफ्तार डंपर ने ली दो जान, ई-रिक्शा चालक और सवार महिला की मौत

LHC0088 2025-11-26 03:37:36 views 668
  

नोएडा में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दो की मौत।



जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-41 में यातायात सिग्नल पर मंगलवार दोपहर तीन बजे नोएडा प्राधिकरण से संबंद्ध तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार महिला और चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर डंपर के पहिए के नीचे दब गई। महिला का पति भी टक्कर लगाने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महोबा के कुलपहाड़ में रहने वाला 28 वर्षीय माेहम्मद अनीस विभिन्न सेक्टरों में ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार दोपहर उसकी ई-रिक्शा में दिल्ली महीपालपुर निवासी 35 वर्षीय राजेंद्री पति राजू के साथ जा रही थीं। दोनाें सेक्टर-41 में यातायात सिग्नल के पास पहुंचे तो चालक लाल बत्ती देखकर ग्रीन सिग्नल के इंतजार में खड़ा हो गया।

आरोप है कि पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा चालक अनीस और राजेंद्री डंपर के पहिये के नीचे दब गए। उन्हें सिर समेत कई जगहों पर चोटें आईं जबकि पति राजू दूसरी तरफ गिरने से उनको हल्की चोटें आईं। ई-रिक्शा का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया। डंपर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाद में उसे दबोच लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि राजेंद्री पति राजू के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने नोएडा आई थीं। दोनों घर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। डंपर को जब्त कर लिया गया है। स्वजनों को सूचना दी है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को सड़क किनारे कराया। लोगों को मौके से हटाकर यातायात को सामान्य कर दिया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165259