search

लुधियाना में रंजिश में पहले दोस्त को जड़ा थप्पड़, फिर छाती पर पिस्टल लगाकर की गोली चलाने की कोशिश

deltin33 2025-11-26 00:38:09 views 709
  

पहले जड़ा थप्पड़, फिर गोली चलाने की कोशिश, केस दर्ज। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, लुधियाना। धांधरा रोड, जैन मंदिर के पास तीन युवकों ने पहले एक युवक को रंजिश के चलते थप्पड़ जड़ दिया और जब उसके दोस्त ने विरोध किया तो उसकी छाती पर पिस्टल लगाकर गोली चलाने की कोशिश की गई। हंगामा होते देख हमलाकर मौके से फरार हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपितों की पहचान यश और दो अज्ञात व्यक्तियों के रूप में हुई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। स्टार कॉलोनी माणकवाल निवासी शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 18 नवंबर को वह अपने दोस्त सुखजिंदर सिंह के साथ जा रहा था।

वह जब धांधरा रोड जैन मंदिर के पास पहुंचे तो आरोपित यश ने अपने दो साथियों के साथ पहुंचकर उन्हें घेर लिया। आरोप है कि पहले तो आरोपितों ने उनसे गाली गलौज की और बाद में उसके दोस्त के थप्पड़ मार दिया।

उसने जब विरोध किया तो आरोपित ने अपना पिस्टल निकालकर उसकी छाती पर लगाकर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन किसी कारण पिस्टल नहीं चला और उनका बचाव हो गया। इसके बाद वह फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने सिविल अस्पताल से अपना मेडिकल करवाने के बाद शिकायत पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार यह हमला रंजिश के चलते किया गया है अब मामले की जांच के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476525