search

जौनपुर में बरात निकलने के पहले ही थाने पहुंची प्रेमिका, नहीं हो सकी शादी

deltin33 2025-11-25 17:07:24 views 1209
  

शादी की जानकारी होते ही प्रेम‍िका ने झारखंड से थाने आकर पुलिस से शिकायत कर दिया।



जागरण संवाददाता, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव में बेटे की शादी के लिए इधर धूमधाम से बरात निकलने की तैयारी हो रही थी, उधर दूल्हे की प्रेमिका थाने पहुंच गई। उसने शादी की तैयारी कर रहे दूल्हे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि मुझसे शादी का झांसा देकर चार वर्षों पूर्व से ही शारीरिक संबंध बनाता रहा है। अब वह चोरी से शादी करने जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोप के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। वधू पक्ष के लोग देर शाम तक बरात आने की बाट जोहते रहे। बाद में मामला खुलने पर वह भी बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया।

गांव निवासी रवी पासवान का विवाह इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुआ था। गत सोमवार की शाम बरात जाने वाली थी। तभी वहां पहुंची पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

रवी पासवान झारखंड प्रांत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं की एक महिला सोमवार को थाने पहुंच आरोप लगाया कि रवी पासवान उससे शादी करने का झांसा देकर चार वर्षों से शारीरिक संबंध बनाता रहा है। वहां से चोरी छिपे भागकर घर चला आया।

शादी की जानकारी होते ही वह झारखंड से थाने आकर पुलिस से शिकायत कर दिया। वधू पक्ष के लोग देर शाम तक बरात न आने पर फोन से संपर्क किए तो मामले की सच्चाई ज्ञात हुई। कन्या के पिता भी थाने पहुंच गए। उन्होंने भी बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476423