search

17वीं बार कुरुक्षेत्र आएंगे PM मोदी, हरियाणा के विकास का विजन डॉक्यूमेंट करेंगे पेश

cy520520 2025-11-25 14:37:28 views 1173
  

प्रधानमंत्री मोदी 17वीं बार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आ रहे हैं (फोटो: जागरण)



अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। हरियाणा की पावन धरा पर 17वीं बार मंगलवार को कुरुक्षेत्र पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस बार का दौरा कुछ खास होगा। प्रधानमंत्री हिंद की चार गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हो रहे भव्य समागम में शामिल होंगे और अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की महाआरती में भागीदारी करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा की सात विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसी दिन हरियाणा के विकास से जुड़ा विजन डाक्यूमेंट 2047 भी जनता को समर्पित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब साढ़े चार घंटे तक धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में रहेंगे। तीन अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री जहां सिखों के प्रति अपनी सरकार के लगाव और कामों की जानकारी साझा करेंगे, वहीं पंजाब के विकास की रफ्तार में केंद्र सरकार के योगदान से अवगत कराएंगे।

इसके लिए दो काफी टेबल बुक तैयार की गई हैं। गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार की ओर से चार बड़ी श्रद्धायात्राओं का आयोजन किया गया, जिनका समापन मंगलवार को कुरुक्षेत्र में होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री के प्रयासों की ही देन है कि गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान हुआ है। इस बार हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से दुनिया के 50 देशों में गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

हरियाणा सरकार द्वारा पहली नवंबर से अब तक गुरु साहिब जी की स्मृति में अनेक आयोजन किए गए हैं, जो जन-सहभागिता और आध्यात्मिक एकता की अनोखी मिसाल बने हैं। राज्यभर में चारों दिशाओं से निकली श्रद्धा यात्राएं एक अनोखा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव बन गईं।

आठ नवंबर को रोड़ी (सिरसा), 11 नवंबर को पिंजौर (पंचकूला), 14 नवंबर को फरीदाबाद तथा 18 नवंबर को कपाल मोचन (यमुनानगर) में आयोजित श्रद्धायात्राओं ने हरियाणा को एक आध्यात्मिक और भाईचारे की एकजुटता के धागे में पिरोने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी अपने कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान इन यात्राओं का समापन करने के साथ ही सिखों के हित में अपनी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी देने वाले हैं।

गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में हरियाणा सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में ‘गुरु तेग बहादुर चेयर’ की स्थापना की गई। अंबाला के पालीटेक्निक कालेज का नाम बदलकर गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

करनाल में भव्य मैराथन तथा टोहाना-जींद-नरवाना मार्ग को “गुरु तेग बहादुर मार्ग” नाम देने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। कलेसर क्षेत्र में “गुरु तेग बहादुर वन” विकसित किया जा रहा है। यमुनानगर के किशनपुर में “जीटीबी कृषि महाविद्यालय” की स्थापना प्रस्तावित है। इन सभी पहलों का उद्देश्य गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, बलिदान और मानवता के अद्वितीय संदेश को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

हरियाणा प्रांत के लोगों का श्री गुरु तेग बहादुर जी के साथ घनिष्ठ प्यार था। यहां लगभग 28 गुरुद्वारा साहिबान हैं तथा उनका ससुराल गांव लखनौर साहिब (अंबाला) में है।
हरियाणा में ही सिख समुदाय के पहले बादशाह बाबा बंदा सिंह बहादुर की राजधानी लोहगढ़ (यमुनानगर) में मार्शल आर्ट इंस्टीट्यूट और श्री गुरु तेग बहादुर मेडिकल कालेज यमुनानगर बनाया जा रहा है।

श्री गुरु नानक देव जी के गुरुद्वारा चिल्ला साहिब (सिरसा) की 72 कनाल भूमि बिना कोई कीमत लिए निश्शुल्क दी गई। प्रदेश में कई स्थानों पर स्मारक द्वार, कालेज एवं संस्थानों का नामकरण गुरु साहिबानों के नाम पर किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम को करीब चार बजे कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में बनाए गए हैलीपेड पर उतरेंगे। वहां से पहले ज्योतिसर जाएंगे, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। फिर महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर का दौरा करेंगे।

इसके बाद सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। फिर गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित समागम में शामिल होंगे। ब्रह्मसरोवर पर महाआरती में आरती करेंगे। करीब साढ़े आठ बजे रात को प्रधानमंत्री की रवानगी है।

- पीएम मोदी जिन सात परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें पहला पांचजन्य स्मारक है
- दिल्ली-अमृतसर कटरा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण
- पंडित नेकी राम शर्मा गर्वनमेंट मेडिकल कालेज भिवानी का लोकार्पण
- महर्षि च्यवन गवनर्मेंट मडेिकल कालेज कोरियावास (महेंद्रगढ़) का लोकार्पण
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंस कुटैल करनाल का लोकार्पण
- पंचकूला के निकाट पिंजौर बाईपास का लोकार्पण
- हरियाणा विजन डाक्यूमेंट 2047 का विमोचन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163254