search

रांची- लोहरदगा मार्ग से सांतरागाछी अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस का हो नियमित परिचालन, समीर उरांव ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

cy520520 2026-1-12 17:56:41 views 320
  

पूर्व सांसद ने सांतरागाछी अजमेर (स्पेशल) एक्सप्रेस को रांची लोहरदगा मार्ग से नियमित ट्रेन के रूप में शामिल करने का अनुरोध किया है।



जागरण संवाददाता, रांची। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रांची लोहरदगा मार्ग से होकर संचालित ट्रेन संख्या 08611/08612 सांतरागाछी अजमेर (स्पेशल) एक्सप्रेस को नियमित ट्रेन के रूप में शामिल करने का अनुरोध किया है।

अपने पत्र में उरांव ने कहा कि यह ट्रेन झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, राजस्थान तथा पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को जोड़ती है और इसके माध्यम से यात्रियों को रोजगार, व्यापार, धार्मिक यात्राओं एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए सुगम परिवहन सुविधा प्राप्त होती है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन के रूप में चलाया जाय। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री के लोक कल्याणकारी विजन के अनुरूप इस ट्रेन का किराया यथासंभव न्यूनतम रखा जाए ताकि आम यात्रियों को अधिक राहत मिल सके।

दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने बताया कि उरांव ने रेल मंत्रालय से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सांतरागाछी अजमेर एक्सप्रेस को शीघ्र नियमित ट्रेन के रूप में संचालित किया जाए।

इससे क्षेत्र की जनता को नियमित, सुलभ और किफायती रेल सेवा का अधिकतम लाभ मिल सकेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रेल मंत्री इस मांग पर हमेशा की तरह इस बार भी सकारात्मक निर्णय लेंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163912