search

हरियाणा: न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने ली CJI की शपथ, सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा ने इसे बताया ऐतिहासिक क्षण

Chikheang 2025-11-25 12:36:53 views 467
  

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर हरियाणा के नेताओं ने दी बधाई (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा के न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। कांग्रेस नेताओं रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह हर हरियाणवी के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत का हरियाणा से भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश बनना न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उनकी विनम्रता, दृढ़ता और समर्पण का भी प्रतीक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनके धैर्य और असाधारण स्मरणशक्ति के लिए बार में उनकी प्रशंसा की जाती है, और बेंच में उनके अनुभव, संतुलन और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता के लिए उनका सम्मान किया जाता है। उनका कार्यकाल सभी के लिए निष्पक्षता और न्याय के आदर्श के रूप में चमकता रहे।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बधाई देते हुए कहा कि आज हम सब के लिए गौरव का क्षण है। हरियाणा की मिट्टी से न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। आपकी न्यायप्रियता और जड़ों से जुड़े रहने की भावना प्रेरणादायक है। देश की न्याय व्यवस्था आपके मार्गदर्शन में मजबूत हो, इस शुभकामना के साथ।

अभय चौटाला का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के 53वें मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका गहन न्यायिक अनुभव, आपकी निष्पक्षता की अद्वितीय पहचान और आपका दूरदर्शी नेतृत्व भारत की न्याय व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की शक्ति रखता है।

आज देश को पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में न्यायपालिका और अधिक मजबूत, संवेदनशील और गतिशील बनेगी।

केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के नए सीजेआइ जस्टिस सूर्यकांत न्याय के दिव्य आकाश के चमकते सितारे हैं।

न्याय पालिका के सर्वाेच्च पद पर पहली बार हरियाणा के किसी व्यक्ति की नियुक्ति हुई है, जिससे हर हरियाणवी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अथक परिश्रम, त्याग और न्यायपालिका के प्रति समर्पण भाव की बदौलत वह इस पद पर पहुंचे हैं। निश्चित रूप से उनके कुशल मार्गदर्शन में देश की न्याय व्यवस्था और मजबूत होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150339

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com