search

मुरादाबाद में कार शोरूम के मैनेजर की कि‍डनैप‍िंंग, 10 लाख की मांगी फ‍िरौती, सात लोग ग‍िरफ्तार

LHC0088 2025-11-25 15:37:21 views 929
  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के हुंडई शोरूम के मैनेजर परवेज का दो महिलाओं समेत सात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने मैनेजर के चचेरे भाई मुहम्मद आजम से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी।

भाई की जान बचाने के लिए दस बार में बदमाशों के खाते में 83 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने सातों बदमाशों को गिरफ्तार कर मैनेजर को तलाश लिया।

जनपद बरेली के सिरौली के मुहल्ला सईदान निवासी मुहम्मद परवेज मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित हुंडई शोरूम में मैनेजर हैं। 22 नवंबर को शाम वह शोरूम से निकलकर अपनी कार से घर के लिए निकले तो दो महिलाएं समेत सात बदमाशों ने उनकी ही कार में अपहरण कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद बदमाश उन्हें अमरोहा जिले की तरफ ले गए। मैनेजर के चचेरे भाई मोहम्मद आजम को फोन कर 10 लाख रुपये मांगे। उन्होंने अलग-अलग खातों से बदमाशों द्वारा बताए गए बैंक खाता नंबरों पर 83 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

उधर मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने अपहरण करने वाले सातों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165781