search

Saharanpur News: हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हनिया को विदा कराकर ले गया दूल्हा, देखने वालों की उमड़ी भारी भीड़

cy520520 2025-11-25 12:36:55 views 990
  

छुटमलपुर में विदाई के बाद दुल्हन को हेलीकाप्टर में बैठाता दूल्हा  






संवाद सूत्र, जागरण, छुटमलपुर (सहारनपुर)। हेलीकाप्टर से दुल्हन की विदाई देखने के लिए सैकड़ों युवाओं एवं बच्चों में उत्सुकता रही। सोमवार को गंगाली निवासी राणा करण सिंह की पुत्री रिया की बरात हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव कमालपुर से आई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रिया की शादी यमुनानगर के गांव कमालपुर निवासी दिलीप सिंह के पुत्र पृथ्वी सिंह के साथ तय थी। दुल्हा बरात लेकर सुबह कारों में सवार होकर कस्बे के रुड़की रोड स्थित देव रत्ना फार्म में पहुंची तो वधू पक्ष के सभी नाते रिश्तेदारों व ग्रामवासियों ने बरातियों का फूल मालाओं से स्वागत किया तथा सभी रस्में उत्साह व हर्ष के साथ संपन्न हुई।

दुल्हन की विदाई के लिए दूल्हे पक्ष द्वारा हेलीकाप्टर बुक किया गया था। हेलीकाप्टर उतारने के लिए हेलीपैड का भी निर्माण किया गया था तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस बल की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। अपराह्न लगभग चार बजे दूल्हा दुल्हन विदाई के बाद जब हेलीकाप्टर पर सवार होने के लिए चले तो उन्हें देखने के लिए सैकड़ों महिलाओं पुरुषों व बच्चों में काफी उत्सुकता रही।

लड़की के पिता कर्ण सिंह ने बताया कि उनके दामाद पृथ्वी सिंह एवं समधी दिलीप सिंह का यमुनानगर की लकड़ी मंडी में कारोबार है। उनका हेलीकाप्टर से दुल्हन को विदा करा कर ले जाने का सपना था जिसके लिए उन्होंने हेलीकाप्टर बुक किया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
146177

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com