search

मेरठ में चढ़त के दौरान हुई 20 राउंड हर्ष फायरिंग, गोली लगने से छत पर खड़ी युवती की मौत

cy520520 2025-11-25 10:36:55 views 778
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। लिसाड़ीगेट के श्यामनगर में बरात में चढ़त के दौरान ताबड़तोड़ करीब 20 राउंड हर्ष फायरिंग की गई। रिश्ते के दादा के मकान की छत खड़ी 22 वर्षीय युवती के पेट में गोली लग गई। खून से लथपथ युवती को परिवार के लोग केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से दुल्हा और परिवार के अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया।

श्यामनगर निवासी शाहनवाज का दिल्ली में मीट का कारोबार हैं। शाहनवाज के बेटे शाकिब का सोमवार को निकाह था। रात करीब साढ़े नौ बजे शाकिब की बरात लड़की पक्ष के घर जाने के लिए तैयार थी। दुल्हा कार में सवार हो चुका था। तभी बारातियों ने अवैध असलाह से ताबड़तोड़ 20 राउंड से ज्यादा हर्ष फायरिंग की। बरात को देखने के लिए किराना व्यापारी अरशद की बेटी अक्षा अपने रिश्ते के दादा यामीन के घर पर गई हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बीए में लिया था एडमिशन

अक्षा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर बीए में एडमिशन लिया था। यामीन के घर की छत से अक्षा अन्य लड़कियों के साथ बरात देख रही थी। रात करीब साढ़े नौ बजे बरातियों ने ताबड़तोड़ करीब 20 राउंड हर्ष फायरिंग की। इसी बीच एक गोली मकान की छत पर खड़ी अक्षा के पेट में लग गई।

अक्षा को गोली लगने पर वह फर्श पर गिर गई। आसपास मौजूद लड़कियों ने शोर मचा दिया। अक्षा को उसका मामा तत्काल उठाकर केएससी अस्पताल लेकर पहुंचा। केएससी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डाक्टर सुनील गुप्ता का कहना है कि अक्षा की हालत पूरी तरह से चिंताजनक थी।

उनको भर्ती किया गया। इसी बीच अक्षा की मौत हो गई। हालांकि परिवार के लोग रेफर कराकर उसे साथ ले गए। घटना के बाद परिवार के लिसाड़ीगेट पुलिस भी केएमसी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को परिवार से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से बरातियों में भगदड़ का माहौल बन गया। दुल्हा और अन्य परिवार के सदस्य भी मौके से भाग खड़े हुए। फायरिंग करने वाले आरोपितों को पुलिस चिन्हित कर रही है। मौके से पांच युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

क्या बोले एएसपी?




बरात में चली गोली युवती के पेट में लग गई। युवती को तत्काल ही परिवार के लोग अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। परिवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ को टीम लगा दी गई है। जल्द ही सभी आरोपितों को पकड़ा जाएगा। फायरिंग लाइसेंसी या अवैध हथियार से की गई है। इसकी जांच की जा रही है। -अंतरिक्ष जैन, एएसपी कोतवाली
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145482

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com