search

देशभर की पंचायतें कल मनाएंगी संविधान दिवस, स्थानीय भाषाओं में पढ़ी जाएगी प्रस्तावना

LHC0088 2025-11-25 08:36:36 views 844
  

देशभर की पंचायतें कल मनाएंगी संविधान दिवस।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 26 नवंबर को देश भर की करीब 2.63 लाख पंचायतें संविधान दिवस मनाएंगी और संविधान की प्रस्तावना स्थानीय भाषाओं में पढ़ी जाएगी।

मंत्रालय ने कहा कि संविधान दिवस पर सचिव विवेक भारद्वाज की अगुवाई में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में प्रस्तावना पढ़ी जाएगी।
कल पंचायती स्तर पर मनाया जाएगा संविधान दिवस

मंत्रालय ने कहा कि पंचायती राज मंत्रालय 26 नवंबर 2025 को पूरे देश में सभी तीन-स्तरीय पंचायती राज संस्थानों और ग्रामीण स्थानीय निकायों में संविधान दिवस मनाने के लिए समन्वय कर रहा है। उसने कहा कि देश भर की पंचायतें स्थानीय भाषाओं में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करेंगी, साथ ही संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा, सेमिनार और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इन जगहों पर देख पाएंगे कार्यक्रम

मंत्रालय ने कहा कि पूरे देश में \“कांस्टिट्यूशन कनेक्ट - प्रिएंबल रीडिंग रिले\“ सुबह 10:00 बजे से शाम 6:45 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश 15 मिनट के लिए जुड़ेगा। यह कार्यक्रम मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

साल 2015 से संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाने की याद में यह दिन मनाया जाता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166684