search

मेष से कर्क Aaj Ka Rashifal 25 नवंबर 2025: इन जातकों का स्टडी और ट्रिप का बनेगा प्लान, पढ़ें आज की खास सलाह

Chikheang 2025-11-25 08:36:35 views 993
  

Aaj Ka Rashifal 25 November 2025: कैसा रहेगा मंगलवार का दिन



आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। Aaj Ka Rashifal 25 नवंबर 2025 के अनुसार, आज चंद्रमा का मकर राशि में होना आपको जिम्मेदारियों पर फोकस करने, काम पूरा करने और लंबी योजनाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। वृश्चिक राशि में सूर्य और मंगल आपकी हिम्मत, इच्छाशक्ति और सच को समझने की क्षमता को मजबूत करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष से कर्क राशि (Horoscope Today 25 November 2025) के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

  


आज चंद्रमा के मकर राशि में आने से आपका ध्यान करियर और लंबे समय के लक्ष्य पर रहेगा। आप जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेंगे और मेहनत करने का मन बना रहेगा। वृश्चिक राशि में सूर्य देव और मंगल देव आपको अपनी असली प्रेरणा समझने और पैसों से जुड़े मामलों को बेहतर संभालने में मदद करेंगे। तुला राशि में वक्री बुध बातचीत में धीमी और साफ भाषा अपनाने की सलाह देतें हैं, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो। तुला राशि में शुक्र ग्रह रिश्तों में मिठास और संतुलन लाते हैं, जिससे बातचीत हल्की और सहज बनती है।

  • शुभ रंग: गहरा लाल
  • शुभ अंक: 9
  • आज का सुझाव: आज जिम्मेदारी से काम करें। आपकी लीडरशिप आपके कर्मों में साफ दिखाई देगी।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

  


आज चंद्रमा मकर राशि में रहकर आपके लिए सीखने, आगे बढ़ने और नए अनुभवों का मार्ग खोलेंगे। लंबी पढ़ाई, यात्रा या आध्यात्मिक विकास की योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। तुला राशि में वक्री बुध रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रुकावट ला सकते हैं। वृश्चिक राशि में सूर्य देव और मंगल देव रिश्तों को गहराई देने और ईमानदार बातचीत करने का संकेत देते हैं। तुला राशि में शुक्र ग्रह काम और प्रेम दोनों जगह तालमेल और मेलजोल बढ़ाते हैं।

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 4
  • आज का सुझाव: अपने नजरिए को बड़ा रखें। ज्ञान आपको सही दिशा और स्थिरता देगा।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

  


चंद्रमा आज मकर राशि में रहकर आपको पैसों, बटें संसाधनों और भावनात्मक तरीके से ठीक होने पर ध्यान देने सलाह देतें हैं। आप किसी वित्तीय व्यवस्था के बारे में दोबारा सोच सकते हैं। तुला राशि में वक्री बुध पुरानी क्रिएटिव चीजें या पुराने रिश्तों से जुड़ी बातचीत फिर से शुरू कर सकते हैं। वृश्चिक राशि में सूर्य देव और मंगल देव आपको अपनी दिनचर्या सुधारने और खराब आदतों को छोड़ने में मदद करेंगे। तुला राशि में शुक्र ग्रह सामाजिक आकर्षण बढ़ाते हैं और दिल की बात कहने में आसानी देते हैं।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 5
  • आज का सुझाव: भावनाओं का सच स्वीकार करें। यही आगे बढ़ने का रास्ता साफ करेगा।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

  


चंद्रमा आज मकर राशि में आपके सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे रिश्ते और साझेदारियां मुख्य विषय बनेंगी। आप भावनात्मक सीमाओं और एक-दूसरे की उम्मीदों को बेहतर समझ पाएंगे। आपकी ही राशि में वक्री गुरु आपको अपने लक्ष्य और भावनात्मक पैटर्न फिर से देखने में मदद करेंगे। तुला राशि में वक्री बुध परिवार या पैसों से जुड़ी पुरानी बातों को फिर से सामने ला सकते हैं। वृश्चिक राशि में सूर्य देव और मंगल देव आपकी क्रिएटिविटी और इन्टूशन को बढ़ाएंगे।

  • शुभ रंग: सिल्वर
  • शुभ अंक: 2
  • आज का सुझाव: बातचीत को शांत मन से करें। समझ धीरे-धीरे गहरी होती है।


यह भी पढ़ें- Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि के जातकों को मिलेगी नई दिशा, ऐसा रहेगा यह सप्ताह

इस लिंक पर क्लिक करके फ्री में जानें अपनी कुंडली के बारे में।

यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150030

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com