search

समुद्री सहयोग की ओर भारत का एक और कदम, ऑपरेशनल मिशन के तहत सेशेल्स पहुंचा INS सावित्री

deltin33 2025-11-24 16:37:12 views 591
  

सेशेल्स पहुंचा INS सावित्री   



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना का ऑफशोर पेट्रोल जहाज INS सावित्री अपने चल रहे ऑपरेशनल मिशन के तहत सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा।

भारतीय नौसेना ने बताया कि इस जहाज का सेशेल्स कोस्ट गार्ड ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जो दोनों देशों के बीच स्थायी आपसी सम्मान और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाता है।
सेशेल्स पहुंचा INS सावित्री

नौसेना ने कहा कि यह तैनाती भारत के \“सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र उन्नति क्षेत्र\“ (महासागर) के दृष्टिकोण के अनुरूप है और हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की भूमिका को एक पसंदीदा सुरक्षा साझीदार और पहले उत्तरदाता के रूप में मजबूत करती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नौसेना के अनुसार रविवार को आइएनएस सावित्री ने सेशेल्स कोस्ट गार्ड को आवश्यक स्पेयर पा‌र्ट्स सौंपे, \“जो भारत की समुद्री साझेदारों की ऑपरेशनल तत्परता और क्षमताओं को बढ़ाने के प्रति अडिग प्रतिबद्धता को पुन: पुष्टि करता है, ताकि साझा समुद्री क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।\“
समुद्री सुरक्षा पर सहयोग

अपने पोर्ट प्रवास के दौरान आइएनएस सावित्री ने कई हार्बर एंगेजमेंट्स किए, जिसमें पेशेवर आदान-प्रदान, विषय विशेषज्ञों के साथ बातचीत और सेशेल्स कोस्ट गार्ड के कर्मियों के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं का साझा करना शामिल था। जहाज को आगंतुकों के लिए भी खोला गया, जिससे लोगों को इसकी ऑपरेशनल क्षमताओं और भारतीय नौसेना की समुद्री विरासत की झलक देखने को मिली।

सेशेल्स कोस्ट गार्ड के कर्मियों के साथ मिलकर अब आइएनएस सावित्री एक्सक्लूसिव इकोनामिक जोन की संयुक्त निगरानी करेगा, जो समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और द्वीप राष्ट्र के समुद्री क्षेत्रों में स्थिति की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833