search

भोजपुरी फिल्मों में भी अदाकारी का जलवा बिखेर गए धर्मेंद्र, पवन सिंह बोले- दिल को भीतर तक तोड़ दिया...

Chikheang 2025-11-25 01:07:43 views 746
  

धर्मेंद्र के साथ पवन सिंह।



जागरण संवाददाता, पटना। हिंदी फिल्म जगत ने एक बड़ा सितारा सोमवार को खो दिया। मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म जगत व सिने प्रेमी मर्माहत है। धर्मेंद्र जमीन से जुड़े अभिनेता रहने के साथ अपने साथी कलाकारों को हमेशा आगे बढ़ाते रहे ओर सकारात्मक जीवन की सीख दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अभिनेता धर्मेंद्र के दिल में बिहार की बोली, संस्कृति बसी रही। बिहारी बाबू के नाम से मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से गहरी मित्रता थी। अभिनेता ने भोजपुरी भाषा की कई फिल्मों में अपने अदाकारी से सभी के दिलों में खास जगह बनाई।

धर्मेंद्र ने 2013 में भोजपुरी फिल्म देश परदेस में फिल्म अभिनेता पावर स्टार पवन सिंह के साथ नजर आए थे। फिल्म में वे पवन सिंह के पिता का रोल निभाए थे। फिल्म के जरिए पवन सिंह को फिल्म जगत में पहचान मिली थी।

पवन सिंह ने धर्मेंद्र के निधन पर इंटरनेट मीडिया एक्स पर तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए लिखे हैं कि धर्मेंद्र जी के जाने खबर ने दिल को भीतर तक तोड़ दिया है। आज ऐसा लगता है कि मानो पर्दे से नहीं जिंदगी से ही एक रौशन उजाला चला गया हो। मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला। फिल्म शूटिंग के दौरान सेट पर उनकी ममता, सरलता और इंसानियत आज भी याद करके आंखें नम हो जाती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को परम शांति मिले।
भोजपुरी सिनेमा में आए नजर:

धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में सैकड़ों फिल्मों में अपने अभिनय से सभी के दिलों में राज करते रहे। उन्हें \“ही मैन\“ का खिताब मिला। इसके अलावा में भोजपुरी सिनेमा में भी नजर आए। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म देस-परदेस थी।

इसके बाद इंसाफ की देवी, दरिया दिल, सजना हमको दुल्हनिया बना दियो ना, दुश्मन के खून पानी हा, बदला ले के रहब, जैसी फिल्मों में नजर आए। भोजपुरी दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया।

भोजपुरी फिल्म देस परदेस में धर्मेंद्र ने पवन सिंह के पिता का रोल निभाने के साथ अपनी अदाकारी से सभी को प्रभावित किया था। फिल्म में रति अग्निहोत्री और कादर खान भी थे। इसे विमल कुमार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। धर्मेंद्र-पवन सिंह की जोड़ी ने दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ही नहीं पाकिस्तान में भी है धर्मेद्र के निधन का गम, पूर्व कप्तान ने इस अंदाज में किया याद

यह भी पढ़ें- \“शिकारी\“ फिल्म के इस एक गाने की शूटिंग के लिए धर्मेंद्र की पसंद के हिसाब से खोजी थी जीप, दिलचस्प है यह किस्सा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167422