search

पहले लेट और फिर कैंसिल हुई लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, दो दर्जन से ज्यादा उड़ानों पर पड़ा असर

Chikheang 2025-11-25 01:07:42 views 1248
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे की दस्तक और परिचालन कारणों से विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घरेलू और इंटरनेशनल विमानों के यात्री सोमवार को परेशान हुए। एयर इंडिया एक्सप्रेस की लखनऊ से दिल्ली जाने वाला एक विमान पहले लेट बताया गया, उसके बाद निरस्त कर दिया गया। यात्री अपना रिफंड पाने के लिए भटकते रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शिकायत दर्ज कराते हुए यात्री शशांक दीक्षित ने बताया कि उन्होंने लखनऊ से बेंगलुरु के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट में टिकट बुक कराया था। लखनऊ से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान एआइ-9758 से उनको शाम 7:30 बजे रवाना होना था। पहले तो विमान को देरी से आने की सूचना दी गई। शशांक दीक्षित का कहना है कि बाद में विमान निरस्त कर दिया गया। अपने टिकट का रिफंड पाने के लिए वह परेशान होते रहे।

यह विमान हुए देरी का शिकार

  • 6ई-608 हैदराबाद-लखनऊ : 1:01 घंटा
  • 6ई-453 हैदराबाद-लखनऊ : 1:23 घंटा
  • 6ई-7482 जयपुर-लखनऊ : 1:24 घंटा
  • 6ई-7422 इंदौर-लखनऊ : 1:08 घंटा
  • आइएक्स-1618 पुणे-लखनऊ : 39 मिनट
  • 6ई-451 बेंगलुरु-लखनऊ : 31 मिनट
  • 6ई-6811 गोवा-लखनऊ : 1:10 घंटा
  • 6ई-6751 चंडीगढ़-लखनऊ : 44 मिनट
  • 6ई-196 बेंगलुरु-लखनऊ : 44 मिनट
  • 6ई-935 अहमदाबाद-लखनऊ : 44 मिनट
  • 6ई-6614 दिल्ली-लखनऊ : 26 मिनट
  • 6ई-758 लखनऊ -दिल्ली 1:45 घंटा
  • 6ई-7221 लखनऊ-इंदौर 1:30 घंटा
  • 6ई-399 लखनऊ-गोवा : 1: 42 घंटा
  • 6ई-6222 लखनऊ-मुंबई : 1:03 घंटा
  • 6ई-7027 लखनऊ-जयपुर : 1:15 घंटा
  • एक्ससी-6489 लखनऊ-दिल्ली 40 मिनट
  • 6ई-325 लखनऊ-बेंगलुरू : 1:17 घंटा
  • डब्ल्यूवाइ-266 लखनऊ-मस्कट : 1:34 घंटा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167398