search

शामली में सास से नाराज होकर सुसाइड करने यमुना किनारे पहुंची बहू, पुलिस ने बचाई जान

Chikheang 2025-11-24 13:36:44 views 1242
  

कैराना यमुना नदी में सुसाइड करने पहुंची महिला को पुलिसकर्मियों ने सकुशल बचाकर किया स्वजन के सुपुर्द



संवाद सूत्र, जागरण कैराना (शामली)। घरेलू विवाद में सास से एक बहू रुठ गई और आत्महत्या करने के लिए यमुना किनारे पहुंची। नदी में कूदने से पहले ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला को रोक लिया। इसके बाद समझाकर शांत किया। काउंसलिंग के बाद महिला को स्वजन के सिपुर्द कर दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक महिला को रोते हुए यमुना किनारे जाते देखा। महिला को रोककर पूछताछ की तो महिला ने बताया कि वह यमुना में कूदकर आत्महत्या करेगी। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाते हुए चौकी में बैठाया तथा स्वजन को मामले की सूचना दी।

सिपाही रामकुमार ने बताया कि महिला कैराना कस्बे के मुहल्ला रेतेवाला की रहने वाली है। महिला का किसी बात को लेकर अपनी सास से विवाद हो गया, जिसके बाद महिला आत्महत्या करने के इरादे से यमुना नदी पर पहुंच गई। बाद में महिला को उसके पति व अन्य स्वजनों के सिपुर्द कर दिया गया।

पुलिस की ओर से महिला की काउंसिलंग भी की गई। विदित रहे कि गत तीन अक्टूबर को कैराना कस्बे के मुहल्ला अफगानान निवासी सलमान ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर अपने चार मासूम बच्चों के साथ में यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। नदी में कूदे सलमान के तीन बच्चों के शव आज तक बरामद नही हुए है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167755