बिहार में हवा का स्तर खराब। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, पटना। धुंध और ठंड बढ़ने के साथ राजधानी सहित कई शहरों की हवा प्रदूषित हो रही है। रविवार को पटना सहित 14 शहरों की हवा प्रदूषित रही। तीसरे दिन भी हाजीपुर की हवा सबसे प्रदूषित (Bihar Air Pollution) रही। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 208, जबकि राजधानी के मुरादपुर का AQI 168 रिकॉर्ड हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यहां पीएम 2.5 की मात्रा अधिक होने की वजह से हवा खराब श्रेणी में चली गई। राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI रविवार को 142 दर्ज किया गया। प्रदेश में समस्तीपुर की हवा सबसे स्वच्छ रही, जहां का AQI 55 रहा। रविवार को मौसम का मिजाज बदलने के साथ हवा की गति में कमी आने के कारण हवा प्रदूषित रही।
बढ़ाया गया जल का छिड़काव
हवा में धूलकणों की अधिकता बढ़ने की वजह से राजधानी के प्रमुख सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर मशीनों से छिड़काव किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, पटना सहित राज्य के अधिसंख्य हिस्से में अभी हवा की गति तेज है।
इस वजह से प्रदूषकों का जमावड़ा कम हो रहा है। आने वाले दिनों में जब हवा की गति सतह पर कम होगी तो प्रदूषण की सघनता बढ़ेगी, जिससे समस्या बढ़ सकती है।
राजधानी की स्थिति
क्षेत्र एक्यूआइ (AQI) वायु गुणवत्ता श्रेणी
मुरादपुर
168
मध्यम प्रदूषित
दानापुर
160
मध्यम प्रदूषित
राजवंशी नगर
147
मध्यम प्रदूषित
शेखपुरा
94
संतोषजनक
प्रमुख शहरों का हाल
शहर एक्यूआइ (AQI) वायु गुणवत्ता श्रेणी
हाजीपुर
208
खराब
सासाराम
204
खराब
आरा
193
मध्यम प्रदूषित
मुंगेर
182
मध्यम प्रदूषित
गया
172
मध्यम प्रदूषित
राजगीर
164
मध्यम प्रदूषित
बक्सर
161
मध्यम प्रदूषित
भागलपुर
159
मध्यम प्रदूषित
बेतिया
125
मध्यम प्रदूषित
मोतिहारी
113
मध्यम प्रदूषित
सहरसा
111
मध्यम प्रदूषित
बेगूसराय
105
संतोषजनक
सिवान
95
संतोषजनक
वायु गुणवत्ता की श्रेणी
| AQI रेंज | श्रेणी | रंग कोड | | 0 - 50 | अच्छा | ● हरा | | 51 - 100 | संतोषजनक | ● हल्का हरा | | 101 - 200 | मध्यम प्रदूषित | ● पीला | | 201 - 300 | खराब | ● नारंगी | | 301 - 400 | बहुत खराब | ● लाल | | 401 - 450 | गंभीर | ● मैरून |
|