search

Dussehra 2025: इन 6 एक्टर्स ने निभाया पर्दे पर रावण का किरदार, एक को देखकर तो उबल पड़ा था लोगों का खून

Chikheang 2025-10-2 16:32:22 views 1252
  इन एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया रावण का किरदार/ फोटो- Instagram





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि के बाद दशहरे की धूम पूरे देशभर में देखने को मिल रही है। इस बार गांधी जयंती के साथ ही दशहरा 2 अक्टूबर को पड़ रहा है। दशहरे के दिन को बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। जगह-जगह रामलीला होती हैं और रावण को जलाया जाता है। पर्दे पर \“रामायण\“ के जरिए भगवान राम और माता सीता की कहानी को लोगों तक पहुंचाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बात जब रामायण की हो तो भला लंकापति रावण को कैसे भूल जाए। आज दशहरे 2025 के इस खास मौके पर हम आपको उन छह कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने छोटे और बड़े पर्दे पर रावण के किरदार को निभाया है। एक को तो रावण के रूप में देखकर लोग आगबबूला हो गए थे। तो चलिए फटाफट से रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर्स की लिस्ट देखते हैं:


अरविंद त्रिवेदी

जब बात \“रामायण\“ की हो तो खुद ब खुद रामानंद सागर का माइथोलॉजिकल शो याद आ जाता है। साल 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित इस शो में अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। उन्होंने केवट की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें रामानंद सागर ने इस रोल में कास्ट किया। आज भले ही अरविंद त्रिवेदी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपने इस किरदार से हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा हैं।



  
कार्तिक जयराम

हर किसी ने अपने-अपने नजरिए से भगवान राम और माता सीता की कहानी गढ़ी ।स्टार प्लस पर साल 2015 से 2016 तक \“सिया के राम\“ आया, जिसमें मदिराक्षी मुंडल और आशीष शर्मा ने मुख्य किरदार निभाया था। इस शो में कार्तिक जयराम रावण बने थे।

  


प्रेम नाथ

छोटे पर्दे पर तो रामायण देखने को ही मिली, लेकिन बड़े पर्दे पर भी इससे जुड़ी कहानी देखने को मिली। 1976 में अभिनेता प्रेमनाथ \“बजरंग बली\“ करके एक फिल्म लेकर आए, जिसमें उन्होंने स्वयं ही लंका नरेश रावण का किरदार अदा किया था। चंद्रकांत गौर के निर्देशन में बनी फिल्म में दारा सिंह ने महाबली हनुमान का किरदार निभाया था।

  


आर्य बब्बर

महाबली हनुमान भगवान राम के सबसे बड़े भक्त थे। ऐसे में उनके ऊपर बनाए गए सभी शोज में भगवान राम, माता सीता और लंकापति रावण का किरदार दिखाया गया है। सोनी टीवी के शो \“संकट मोचन हनुमान\“ में भी रावण का किरदार था, जिसे राज बब्बर के बड़े बेटे आर्य बब्बर ने निभाया था।

  
तरुण खन्ना

देवों के देव महादेव आज भी दर्शकों का फेवरेट है। जिस तरह से इस शो में भगवान शिव के रूप की व्याख्या की गई है, उसने लाखों लोगों का दिल छुआ था। सीरियल में वैसे तो शिव की कहानी दिखाई गई थी, लेकिन विष्णु जी के अवतार राम जी की कहानी के कई अंश भी शो में देखने को मिले थे। इस शो में दिखाई गई रामायण में तरुण खन्ना ने रावण का किरदार निभाया था।



  
सैफ अली खान

सैफ अली खान के रावण रूप को तो भूलना दर्शकों के लिए नामुमकिन है। उन्होंने ओम राउत के निर्देशन में बनी प्रभास स्टारर फिल्म \“आदिपुरुष\“ में दशानन रावण की भूमिका निभाई थी।

  

Gen-Z के लिए फिल्म को इंगेजिंग बनाने के चक्कर में उन्होंने इतने मुख्य किरदार को सिर्फ एक मजाक बनाकर रख दिया। इस रूप में सैफ अली खान को देख लोग काफी गुस्सा हुए थे और सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953