search

सिद्धार्थनगर में विवाहिता से गैंगरेप, चार नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-23 23:07:40 views 1125
  



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। परिचित से मिलने गयी एक विवाहिता से चार बाल अपचारी समेत छह व्यक्तियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से विवाहिता शांत रही।

शुक्रवार को उसका भाई घर पहुंचा तो उसने रो-रोकर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और चारों बाल अपचारियों समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की होरिलापुर के एक नाबालिग से बातचीत होती थी। 12 नवंबर को घटना वाले दिन वह महिला के गांव आया और फोन पर उसे घर के पीछे बुलाया। उसने धमकी दी थी कि यदि वह नहीं आई तो वह घर में घुस जाएगा। पीड़िता जैसे ही मौके पर पहुंची, नाबालिग और उसके साथी जग्गी ने पहले बारी-बारी दुष्कर्म किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद दोनों आरोपितों ने अपने अन्य मित्रों को बुला लिया। सभी ने एक-एक करके विवाहिता से दुष्कर्म किया और इस दौरान घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित लगातार यह धमकी देते रहे कि यदि उसने किसी को बताया तो वीडियो प्रसारित कर देंगे और उसे जान से भी मार देंगे।

डरी-सहमी पीड़िता ने दो दिन तक यह बात किसी से साझा नहीं की। शुक्रवार को जब उसका भाई दिल्ली से गांव लौटा, तब उसने सारी घटना बताई। भाई के साथ वह थाने पहुंची और पूरी जानकारी देते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी व पाक्सो सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

इसके बाद थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ रविवार सुबह दबिश देकर जग्गी, सिकंदर सहित चार बाल अपचारियों को भैंसहवा टोला गुलरिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में नामजद दोनों वांछित आरोपी और चार बाल अपचारी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165795