search

पलामू में देर रात 3 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, 3 घायल

deltin33 2025-11-23 23:07:42 views 1271
  

सड़क हादसे मेंतीन की मौत



संवाद सूत्र, उंटारी रोड (पलामू)। विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के विश्रामपुर , रेहला व उंटारी थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दो मजदूर व एक युवक शामिल हैं। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए है। ये तीनो मौत व जिंदगी से जूझ रहे हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात रेहला थाने के बी मोड़ से विश्रामपुर मुख्यपथ पर बरवाडीह गांव के निकट एक दंपत्ति अपने खेत से धान का बोझा ढो रहा था। इसी बीच तेजगति से गुजर रही एक मोटरसाइकिल से धक्का लग गया। इससे कन्हाई राम व उनकी पत्नी गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।  
चार पहिया वाहन से टकराकर घायल

मोटरसाइकिल सवार भी एक अन्य चार पहिया वाहन से टकराकर घायल हो गया। सभी घायलों को पुलिस ने विश्रामपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद कन्हाई राम (35 वर्ष) व उनकी पत्नी गीता देवी (30 वर्ष) व मोटरसाइकिल सवार अविनाश शर्मा व अजय गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया।  

इलाज के दौरान कन्हाई राम की अस्पताल में मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।  
रेलवे क्रासिंग के पास हादसा

इधर दूसरी दुर्घटना में विश्रामपुर प्रखंड मुख्यालय के चंद्रवंशी मुहल्ल निवासी नागेंद्र चंद्रवंशी के 25 वर्षीय पुत्र मिथुन चंद्रवंशी उंटारी में शादी का कार्ड देने साथियों के साथ आया था। यहां रेलवे क्रासिंग के समीप उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीएचसी में इलाज के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। इधर तीसरी द़ुर्घटना एनएच 39 पर कधवन गांव के समीप हुई। टेंपो से उतर कर घर जा रहे मजदूर हजरत अंसारी को एक चार पहिया वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।  

इससे मजूदर अंसारी घायल हो गए। वह रेहला से दैनिक मजदूरी कर टेंपो से अपने गांव निमियां लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान वह तेज रफ्तार से गुजर रही चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होए गए। सीएचसी में उपचार के बाद उन्हें मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476723