हुरुन रिच लिस्ट भारत के अमीरों में इंदौर के कारोबारियों का जलवा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर लोगों की नई सूची हुरुन रिच के रूप में जारी हुई है। भारत के धन कुबेरों की सूची में अंबानी-अडानी जैसे मशहूर कारोबारियों के बीच इंदौर के कारोबारियों ने भी चमक बिखेरी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एक-दो नहीं बल्कि इंदौर के 10 लोग इस साल की सूची में शामिल हुए हैं। बीते साल की तरह विनोद अग्रवाल फिर से प्रदेश में सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सूची में सबसे ऊपर नजर आ रहे हैं। उन्होंने संपत्ति बढ़ाते हुए बीते साल के मुकाबले इस साल सूची में ऊपर की ओर छलांग भी लगाई है।
शक्ति पंप के पाटीदार परिवार के दो भाई इस सूची के लिहाज से प्रदेश में तीसरे और छठे सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। आनंद ज्वैल्स के संचालक भी दसवें नंबर पर सूची में हैं। ईडी छापे में घिरा पाथ ग्रुप भी इस लिस्ट में शामिल हुआ है।
हुरुन रिच लिस्ट में सिर्फ उन्हीं लोगों को शामिल किया जाता है, जिनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो। सूची के अनुसार देश में कुल 1,687 ऐसे लोग हैं, जिनकी संपत्ति इस आंकड़े को पार कर रही है।
विनोद अग्रवाल की संपत्ति में एक साल में 2400 करोड़ बढ़ी
हुरुन के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सबसे अमीर बने विनोद अग्रवाल की संपत्ति में एक साल में 2400 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। सूची के अनुसार वह देश में 328वें नंबर पर हैं। जबकि बीते साल की रिच लिस्ट में वे 394वें स्थान पर थे। 2024 में उनकी संपत्ति 7100 करोड़ थी। इस लिहाज से यानी हर दिन 6.57 करोड़ रुपये का इजाफा उनकी संपत्ति में हुआ है।
प्रदेश में दूसरे नंबर पर श्याम मूंदड़ा
प्रदेश में दूसरे नंबर पर खड़े उजास एनर्जी के श्याम मूंदड़ा की संपत्ति बीते वर्ष के मुकाबले घटी है। बीते साल वह 3500 करोड़ के साथ 709 नंबर पर थे, अब 767 नंबर पर हैं और संपत्ति 3410 करोड़ रुपये है। शक्ति पंप के दिनेश पाटीदार बीते साल 3400 करोड़ के साथ 732 नंबर पर थे, लेकिन अब 1440 करोड़ रुपये के साथ 1399वें पर आ गए हैं।moradabad-city-general,Moradabad City news,special trains festive season,Indian Railways,festival special trains,Moradabad division,train schedules,passenger convenience,Delhi-Dhanbad train,Anand Vihar-Sitamarhi train,railway announcement,Uttar Pradesh news
वहीं सुनील पाटीदार जो इसी कंपनी के हैं, वह बीते साल 1200 करोड़ के साथ 1445 नंबर पर थे, इस बार 2050 करोड़ के साथ 1094 नंबर पर आ गए हैं। यानी सुनील पाटीदार की संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई है।
विमल तोड़ी और पाथ ग्रुप की संपत्ति घटी
राजरतन के सुनील चौरड़िया बीते लिस्ट में 2100 करोड़ के साथ 1016 पायदान पर थे, जो अब 1330 करोड़ की संपत्ति के साथ 1470 नंबर पर आ चुके हैं। कुछ वर्षों पहले तक चौरड़िया प्रदेश में सबसे अमीर भी रहे थे।
जीआर इन्फ्रा के विनोद अग्रवाल पहले 1700 करोड़ के साथ 1192 पायदान पर थे, जो अब 1206वें नंबर पर हैं और 1820 करोड़ की नेटवर्थ है। विमल तोड़ी और पाथ ग्रुप की संपत्ति घटती नजर आ रही है।
आनंद ज्वैल्स के गौरव आनंद की संपत्ति में इजाफा
जयदीप इस्पात के विमल तोड़ी इस बार 1270 करोड़ की संपत्ति के साथ 1507 नंबर पर हैं, जो बीते साल 1500 करोड़ से 1298 नंबर पर थे। पाथ ग्रुप के नितिन अग्रवाल की संपत्ति पहले 1300 करोड़ थी और वह 1378वें नंबर पर थे। इस बार उनकी संपत्ति घटी है, अब 1230 करोड़ है। वह 1522 नंबर पर आ चुके हैं।
इसी तरह आनंद ज्वैल्स के गौरव आनंद की संपत्ति 1220 करोड़ है। उनकी संपत्ति में बीते साल के मुकाबले इजाफा हुआ है। वह अभी 1525 नंबर पर हैं, जो बीते साल 1000 करोड़ के साथ लिस्ट में 1534 नंबर पर थे।
यह भी पढ़ें- कुछ घंटों के लिए दुनिया का सबसे अमीर शख्स बना हाथरस का किसान, बैंककर्मी भी नहीं गिन सके इतना था धन
 |