search

समुद्र किनारे गुम हुआ कुत्ता 1500 KM दूर कैसे पहुंचा? 3 महीने से था लापता

deltin33 2025-11-23 17:26:02 views 831
  

चीन में लापता कुत्ते की कहानी ने चौंकाया। प्रतीकात्मक तस्वीर



डिजिटलडेस्क, नई दिल्ली। चीन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। \“सितंबर\“ नामक एक लैब्राडोर 3 महीने पहले अपने मालकिन से अलग हो गया था। मालकिन ने कुत्ते को ढूंढने में दिन-रात एक दिया और अब आखिरकार उसे सितंबर मिल ही गया, लेकिन घर से 1500 किलोमीटर दूर। इस कहानी ने न सिर्फ चीन बल्कि पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चीन के शेडोंग प्रांत में रहने वाली गाओ नामक महिला 13 अगस्त को अपने कुत्ते सितंबर के साथ बीच पर घूमने गई थी। किंगदाओ बीच पर सितंबर अचानक गुम हो गया था। वहीं, अब वो 1500 किलोमीटर दूर हुनान प्रांत के चांग्शा में मिला है।
कुत्ते की तलाश

सितंबर को ढूंढने के लिए गाओ ने किंगदाओ बीच पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस दौरान उसने देखा कि सितंबर किसी दूसरे कुत्ते के पीछे-पीछे उसके मालिक के साथ चला गया है। सितंबर को ढूंढने के लिए गाओ ने कई ऑनलाइन पोस्ट शेयर किए और पशु आवासों का भी दौरा किया। मगर, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

  
सोशल मीडिया पर मिला

चांग्शा में एक महिला ने सितंबर को आवारा कुत्तों के साथ गलियों में घूमते देखा और बारिश बारिश के दौरान उसे अपने घर में उठा ले गई। महिला का नाम झोउ था। झोउ ने सोशल मीडिया पर सितंबर का वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि यह कुत्ता अपने घर से भटक गया है। यह वीडियो किसी तरह गाओ तक पहुंच गया और वीडियो देखते ही गाओ फूट-फूट कर रो पड़ी।

गाओ के अनुसार,


सितंबर को किसी ने चुरा लिया होगा या फिर कोई पर्यटक उसे अपने साथ ले गया होगा। जो भी हो, उससे दूर रहना बहुत मुश्किल था, लेकिन अब वो मुझे मिल गया है।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

गाओ को 8 सितंबर को उसका कुत्ता वापस मिल गया। इस कहानी ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। एक यूजर के अनुसार, “यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि लापता होने के इतने समय बाद भी गाओ को उसका कुत्ता वापस मिल गया।“ दूसरे यूजर ने लिखा, “खोना और पाना दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है।“

यह भी पढ़ें- एलियन के बारे में जानते थे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति HW बुश? नई डॉक्यूमेंट्री में सनसनीखेज दावा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476576