search

मीरजापुर में दाह संस्‍कार से लौटते समय खड़े डंपर में घुसी बोलेरो, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

Chikheang 2025-11-22 15:37:20 views 985
  

सभी घायलों को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।



जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर)। राजगढ़ क्षेत्र के ददरा बाजार के विश्वास अस्पताल के सामने शुक्रवार रात 9 बजे के लगभग सड़क पर खड़े डंपर में विंध्याचल के शिवपुर गंगा घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे दर्जनों लोगों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर घुस गई। बोलेरो में सवार नौ लोग घायल हो गए। सभी को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल लोढ़ी, सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया। सिंगरौली बाजार,सोनभद्र के एक शव के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए विंध्याचल के शिवपुर गंगा घाट पर जाने के लिए दर्जनों लोगों से भरी बोलेरो शुक्रवार की रात जा रही थी। जैसे ही ददरा बाजार के पास विश्वास अस्पताल के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े डंफर में टक्कर मारते हुए घुस गई।

इससे बोलेरो में सवार दीपक अग्रहरि संतोष अग्रहरि, गणेश अग्रहरि, हीरालाल, रविंद्र , छेदीलाल, रामेश्वर, प्रदीप, चालक राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। रूदन, शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में राजगढ़ थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे दर्जनों लोगों से भरी बोलेरो खड़े डंपर में टकराने से नौ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167228