search

Indian Railway में बड़ा बदलाव, मशीन बनाएगी चार्ट, रिजर्वेशन मैसेज आएगा पहले

cy520520 2025-11-22 15:37:22 views 587
  

पुल से गुजरती वंदे भारत एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। भारतीय रेलवे इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है। आरक्षण चार्ट के नियमों में जुलाई से बदलाव के बाद अब एकाएक इसमें फिर फेरबदल किया गया है। अब रेल आरक्षण का चार्ट आठ घंटे पहले आटोमेटिक जारी होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। पूर्व मध्य रेलवने (ECR) के धनबाद रेल मंडल में भी यह प्रभावी हो गया है। रेलवे की नई व्यवस्था के तहत अब पहला आरक्षण चार्ट ट्रेन रवाना होने के आठ घंटे पहले बनेगा। कुछ ट्रेनों के लिए यह एक दिन पहले रात नौ बजे ही तैयार हो जाएगा।

यदि मैन्युअली चार्ट निर्धारित समय पर तैयार नहीं किया गया तो आठ घंटे पहले आटोमेटिक चार्ट तैयार हो जाएगा। दूसरा आरक्षण पूर्व की तरह जारी होगा जिससे यात्रियों को पहले चार्ट के बाद की खाली सीटें मिल सकेंगी। दूसरे चार्ट के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इससे पहले जुलाई में लागू आरक्षण चार्ट व्यवस्था में सुबह पांच से दोपहर दो बजे तक की ट्रेनों के लिए एक दिन पहले रात नौ बजे आरक्षण चार्ट तैयार करने, दोपहर दो से देर रात 11:59 एवं रात 12 से सुबह पांच बजे की ट्रेनों के लिए पहला आरक्षण चार्ट आठ घंटे पहले जारी करने का आदेश जारी किया गया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162652