deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

युवती के साहस से लूट हुई नाकाम: हार्डवेयर कारोबारी के घर घुसे बदमाश, भीड़ ने दो की लगाई पिटाई

LHC0088 2025-11-22 13:06:23 views 829

  

मौके पर पहुंची पुलिस टीम।



जागरण संवाददाता, आगरा। सदर के नेहरू एन्क्लेव में शुक्रवार रात हथियारबंद चार बदमाशों ने हार्डवेयर कारोबारी के घर में धावा बोल दिया। कारोबारी की पत्नी को तमंचे की बट मारकर घायल करने के बाद तिजोरी खुलवाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान दो बदमाश घर के बाहर निगरानी कर रहे थे। बदमाशों ने महिला के विरोध करने गोली मारने की धमकी दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी दौरान रसोई में मौजूद कारोबारी की बेटी ने साहस दिखाते हुए घर से बाहर आकर शोर मचा दिया। कालोनी के लोगों को जुटता देख बाहर खड़े बदमाश भाग गए। घर में ुघुसे दो बदमाशों को भीड़ ने दबाेचने के बाद उनकी पिटाई लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सिपुर्द कर दिया।बदमाशों के नाम विशाल और अमन बताए गए हैं। वह रकाबगंज के रहने वाले हैं।
तमंचे की बट से कारोबारी की पत्नी को घायल कर लूटपाट का प्रयास

घटना रात 8:45 बजे की है। नेहरू एन्क्लेव में रहने वाले बीएल वर्मा का सौ फुटा रोड पर साड़ी शोरूम है। उनके बेटों रजत वर्मा, मयंक पाल वर्मा एवं नरेंद्र वर्मा की हार्डवेयर की दुकान है। रजत और उनके पिता बीएल वर्मा दुकान पर थे। मयंक पाल वर्मा अपनी पत्नी पुष्पा वर्मा और छोटे भाई नरेंद्र के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने बाेदला गए थे। घर पर रजत की पत्नी पूनम वर्मा और बहन मुस्कान मौजूद थीं।

पूनम वर्मा ने बताया कि वह लॉबी में बैठी थीं। इसी दौरान गेट खोलकर चार बदमाश अंदर आए। दो ने उन पर तमंचे तान दिए, दो के हाथ में चाकू थे। बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें कब्जे में करके घसीटते हुए कमरे में ले जाने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सिर में तमंचे की बट से प्रहार करके लहूलुहान कर दिया।
ननद के शोर मचाने पर कॉलोनी वालों ने दो बदमाशों को दबोचकर पीटा, दो भागे


बदमाश कमरे में ले जाकर पूनम से तिजोरी से खोलने की कहने लगे। इस बीच रसोई में माैजूद मुस्कान की नजर भाभी पूनम को घसीटकर ले जाते बदमाशों पर पड़ी। बदमाश उन्हें नहीं देख पाए थे। वह भागकर गेट घर के बाहर निकल आईं। शोर मचाना शुरू कर दिया, कॉलोनी की सड़क पर घूमते लोग कारोबारी के घर की ओर दौड़ पड़े। लोगों काे आता देख बाहर मौजूद बदमाश भाग खड़े हुए। इधर, अंदर मौजूद बदमाश तमंचे लहराते हुए बाहर निकले, भीड़ ने उन पर पथराव कर दिया। जिससे दोनों बदमाश हड़बड़ा गए, भीड़ ने कोई मौका दिए बिना उन्हें दबोच लिया।
दोनों बदमाशाें को भीड़ ने पीटा

भीड़ ने दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ ने बदमाशों को सबक सिखाने के बाद सिपुर्द किया। घायल पूनम वर्मा को स्वजन अस्पताल लेकर गए। उन्हें दस टांके आए हैं। घटना के बाद से वह बुरी तरह दहशत में आ गईं। पुलिस और स्वजन से करीब दो घंटे बाद सामान्य होकर बात की।डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बदमाशों से उनके फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उनका आपराधिक इतिहास भी देखा जा रहा है।

  
दोनों कमरों में फर्श पर बिखरा था खून


बदमाशों ने पूनम के सिर में तमंचे की बट से प्रहार किया था। जिससे उनके कपड़ों के अलावा दोनों कमरे के फर्श में खून बिखरा हुआ था। जिसे देखकर स्वजन दहशत में आ गए थे। बदमाशों द्वारा पूनम को घसीटने के निशान कमरों के फर्श पर बने थे।
तमंचे के बावजूद बिना डरे घर से निकली मुस्कान

मुस्कान ने बताया कि बदमाशों के हाथ में तमंचे थे। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, वह समझ गई थीं कि बदमाशों की नजर उन पर पड़ते ही उनका भी वही हाल करेंगे। उन्होंने रसोई से सीधे बाहर कमरे की ओर दौड़ लगा दी। बाहर गेट पर मौजूद बदमाश उन्हें आता देख हक्का बक्का थे। वह उन्हें दबोचते इससे पहले ही उन्होंने शोर मचाना शुंरू कर दिया। कालोनी के लोग खाना खाकर वहां टहल रहे थे। वह तत्काल उनके घर पर जुट गए।
बरातघर के बाहर से लौट आए दंपती

हार्ड वेयर कारोबारी मयंक पाल वर्मा ने बताया कि लूटपाट की जानकारी मिलते ही बरातघर के सामने से ही लौट आए। रिश्तेदार की शादी में शामिल नहीं हुए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
123270