search

Gorakhpur News: बरात में नाचने के विवाद बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, हवाई फायरिंग से मची अफरा-तफरी

deltin33 2025-11-22 13:06:22 views 1165
  

खजनी क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट में असलहा लहराता युवक। वीडियो ग्रैब  



संवाद सूत्र, उनवल। बरात में नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव लौटने पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि एक पक्ष से हवाई फायरिंग भी की गई। गांव में भगदड़ जैसा माहौल हो गया। दोनों तरफ कई लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ को हिरासत में लेकर मामले को शांत कराया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी बीच शुक्रवार को थाने में तहरीर देने आया दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए और गेट के सामने ही भिड़ गए। तत्काल पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों तरफ से 19 लोगों को हिरासत में लिया और तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा को देखते हुए गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दिया गया है।

पल्हईपार बाबू के प्रधान प्रतिनिधि शेषपाल कुमार और पूर्व प्रधान जयप्रकाश चौरसिया के चालक अखिलेश यादव 19 नंवबर को पादरी बाजार गोरखपुर बरात गए थे। यहां पर बरात में नाचने को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी, जो हाथापाई तक पहुंच गई। बरात से लौटकर गांव आने के बाद यह विवाद और बढ़ गया।

आरोप है कि पूर्व प्रधान और उनके समर्थक प्रधान प्रतिनिधि शेषपाल के दरवाजे पर पहुंचकर नोकझोंक करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर चलने लगे। हवाई फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे गांव में भगदड़ और दहशत का माहौल हो गया। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए।

सूचना पाकर खजनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के करीब दर्जनभर लोगों को हिरासत में ले लिया। तनाव अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष तहरीर देने के लिए थाने पहुंचा, तभी दूसरा पक्ष भी वहां पहुंचा और थाने के गेट पर ही भिड़ गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और कुछ लोगों को फिर से हिरासत में लिया।

प्रधान प्रतिनिधि शेषपाल कुमार ने आरोप लगाया कि बरात में उनके साथ मारपीट हुई थी। बाद में बाहरी लोगों को बुलाकर गांव में गुंडागर्दी कराई गई। तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं दूसरे पक्ष ने भी प्रधान प्रतिनिधि पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।

सीओ खजनी शिल्पा कुमारी ने बताया कि असलहा लहराने वाले आरोपित का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। गांव में चार उपनिरीक्षक आठ पुलिसकर्मी कैंप कर रहे है। एक पक्ष से छह और दूसरे पक्ष से 13 को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के तहरीर पर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475678