search

यमुनानगर: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, इकलौता बेटा था मृतक

cy520520 2025-11-22 04:06:56 views 910
  

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। छछरौली के पास डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कालोनी निवासी गोल्डन कुमार के रूप में हुई है। मृतक इकलौता बेटा था।

पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राकेश मंडल ने बताया कि उसका बेटा 23 वर्षीय गोल्डन मानकपुर स्थित फैक्ट्री में कार्य करता था। वीरवार की शाम को वह काम से वापस आ गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाइक पर छछरौली किसी काम से गया था। वहां पर रात लगभग नौ बजे डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। उसका चार माह का बच्चा था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162604