search

अंबेडकरनगर में पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलटी बोलेरो जीप, महिला की दर्दनाक मौत और चार घायल

LHC0088 2025-11-22 01:38:01 views 1166
  

पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलटी बोलेरो जीप।



संवाद सूत्र, भीटी। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। इसमें सवार महिला की मौत हो गई। चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भीटी के रिऊना गांव के सत्यम धुरिया की अयोध्या जिले के तारुन के मधुसुदनपुर गांव में ससुराल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार की शाम वह अपनी पत्नी पुष्पा को विदा कराकर भाड़े की बोलेरो जीप से घर आ रहे थे। तेज रफ्तार जीप शाम करीब सात बजे भीटी-गोसाईगंज मार्ग के ओदी रतनाथपुर की बाग के आगे पहुंची थी।

इसी बीच जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई और गड्ढे में पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार सत्यम, पुष्पा, सलोनी, शिप्रा व चालक बगल के गांव चंदापुर का विकास जायसवाल उर्फ कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक के अलावा शेष एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को भीटी सीएचसी पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।
बाल बाल-बची पांच माह की बच्ची

जाको राखे साइयां मार सके न कोय यह कहावत शाम को हुई दुर्घटना में सच साबित हुई। पांच माह की दुधमुंही रुही अपनी मां पुष्पा की गोद में बैठी थी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मां पुष्पा की मौत हो गई। पिता व घर के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन रुही को खरोंच तक नहीं आई। घटना से बेफिक्र रुही खेल रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164795