search

8 साल पहले लापता हुई महिला पहुंची थाने, बोली- मैंने कर ली है शादी; पुलिस ने कर दी कोर्ट में पेशी

LHC0088 2026-1-21 14:26:21 views 1076
  

8 साल पहले लापता हुई महिला पहुंची थाने, बोली- मैंने कर ली है शादी (AI Generated Image)



संवाद सूत्र, बांका। आठ वर्ष पूर्व प्रेमी के साथ फरार हुई एक महिला मंगलवार को स्वयं टाउन थाना पहुंच गई। पुलिस ने कहा कि स्वेता सिंह करीब आठ वर्ष पूर्व अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी। इस घटना के बाद युवती के पिता ने टाउन थाना में गुमशुदगी को लेकर मामला दर्ज कराया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन लंबे समय तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार को अचानक महिला के थाना पहुंचने से पुलिस भी हैरान रह गई।

इसके बाद मामले की अनुसंधानकर्ता एसआई संगीता कुमारी ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय में महिला का बयान दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि उसने अपने प्रेमी से विवाह कर लिया है। वह वर्तमान में अपने वैवाहिक जीवन में रह रही है।
दूसरा मामला: फरार आरोपित गिरफ्तार

वहीं, एक अन्य मामले में पिछले दस साल से फरार आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, टाउन थाना के तारापघार निवासी रंजीत चौधरी पर न्यायालय ने वारंट जारी किया था। जिसके बाद से वो लंबे समय से फरार चल रहा था।

इसके बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि रंजीत पिछले दस साल से फरार चल रहा था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166989