deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

बाराबंकी में जयमाल और फेरों के बाद मांग में सिंदूर भरवाकर दुल्हन फरार, दूल्हे ने मांगी पुलिस से मदद

Chikheang 2025-11-21 19:07:53 views 677

  

दूल्हा तो नहीं, लेकिन दुल्हन खुशी में नाचती नजर आ रही



जागरण संवाददाता, बाराबंकी : जमीन गिरवी रखकर होने वाली दुल्हन के लिए जेवर बनवाने वाले सुशील के पांव से तो जमीन ही खिसक गई। विवाह की सारी रस्म पूरी होने के बाद जब विदाई की बारी आई तो दुल्हन गायब हो गई। सुशील को तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि जयमाल के बाद उसके साथ जमकर ठुमके लगाने वाली पल्लवी गहनों के साथ फरार हो गई। सुबह लंबे इंतजार के बाद भी दुल्हन के नहीं आने पर सुशील ने 112 पर कॉल किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में गाजे बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे वर के साथ वधु ने सात फेरे लिए और विवाह की सभी रस्म पूरी हुईं। देर रात वर-वधु दोनों ने खूब डांस भी किया, लेकिन सुबह जब दुल्हन की विदाई का समय आया तो दोनों पक्षों के पैर के नीचे की जमीन निकल गई, जब उनको पता चला कि दुल्हन रात में जेवरात सहित लापता हो गई।

घुघंटेर के एक गांव के युवक सुशील कुमार गौतम का विवाह कोतवाली नगर के बंकी निवासी पल्लवी से हुआ था। 18 नवंबर की रात युवक धूमधाम के साथ बारात लेकर पहुंचा और एक के बाद विवाह की रस्म पूरी हुई। द्वार चार और जयमाल के साथ सात फेरे भी लिए गए। दोनों ने गीतों पर जमकर डांस किया तो दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थीं।

बुधवार सुबह विदाई की तैयारी होने लगी, लेकिन वधु पक्ष की ओर से पहले विलंब किया जाने लगा फिर टाल मटोल होने लगा तो वर पक्ष ने नाराजगी जताई। वधु पक्ष ने जब यह बताया कि दुल्हन कहीं चली गई तो उनके होश उड़ गए। काफी देर तक दुल्हन की तलाश में जुटे रहे, लेकिन जब दुल्हन का कुछ पता नहीं चला तो आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के बैरंग होना पड़ा। वहीं दुल्हन को दिए गए जेवरात व अन्य कीमती सामान वापसी के लिए वर पक्ष काफी देर तक वधु पक्ष से जद्दोजहद करता रहा।

मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वर पक्ष ने मामले में पुलिस का तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज बंकी मिथलेश चौहान ने बताया कि युवती पहले भी एक युवक के साथ लापता हो चुकी है, आरोपित युवक पांच माह से जेल में बंद है। फिलहाल मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है, तो तहरीर मिलेगी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विवाह करना हो गया रिस्की
आज के जमाने में विवाह भी बड़ा रिस्की सा हो गया है। क्या पता आप बारात लेकर शादी करने जाएं और सब कुछ होने के बाद भी आपकी दुल्हन ही गायब हो जाए। हैरान करने वाला एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आया है। जहां एक दूल्हे की शादी तो हो गई लेकिन उसे फिर भी बिना दुल्हन के ही बैरंग घर लौटना पड़ा। विदाई से ठीक पहले उसकी दुल्हन भाग चुकी थी। यह पूरा मामला अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
जयमाला और फेरों के बाद गायब हुई दुल्हन
बाराबंकी के ददेरा क्षेत्र के रहने वाले सुशील की शादी बाराबंकी में पल्लवी से तय हुई थी। जिसके बाद जब शादी के दिन सुशील बारात लेकर पल्लवी को ब्याहने पहुंचा तो वहां पूरी रस्मों रिवाजों के साथ दोनों की शादी संपन्न हुई। दोनों ने जयमाला के बाद DJ पर साथ-साथ डांस भी किया। दुल्हन पल्लवी खुशी से थिरक रही थी। इसके बाद दोनों के सात फेरे हुए। सुशील ने पल्लवी मांग में सिंदूर भरा। वहीं जब शादी संपन्न हो गई और विदाई की बारी आई तो दुल्हन पल्लवी रहस्यमय तरीके से गायब हो गई।
विदाई के लिए इंतजार करता रहा दूल्हा
दूल्हे सुशील के मुताबिक, जयमाला और फेरों के बाद उसकी साली उसके जूते चुरा लिए। वहीं उसने दुल्हन पल्लवी की मां से कहा की जल्दी से विदाई कराइए, बहुत लेट हो रहा है। गाड़ी दूसरी जगह बुकिंग में जानी है। सुशील का कहना है कि विदाई की बात कहने पर पल्लवी की मां ने कहा कि अभी जल्दी ही विदाई करा रहे हैं। इसके बाद वह इंतजार करने लगा। लेकिन जब काफी देर तक पल्लवी नहीं आई और विदाई में देरी हुई तो उसे तलाश किया गया लेकिन इसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद दूल्हे ने डायल–112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली।
जमीन गिरवी रख बनवाए थे जेवर
सुशील बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर अपने घर लौट आया। फिलहाल सुशील ने दुल्हन और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। दूल्हे सुशील का कहना है कि उसने बीघा जमीन गिरवीं रखकर शादी की तैयारियां की थीं। शादी में कोई कमी न रहे इसके लिए उसने अपनी तीन बीघा जमीन गिरवी रखकर दुल्हन के जेवर बनवाए थे, लेकिन दुल्हन ने उसके साथ धोखा किया और शादी करने के बाद फरार हो गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
126087

New post

    Random